फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर में गठरी बना ऑटो: कार की टक्कर के बाद पोल से टकराया थ्री व्हीलर, पल भर में बिखर गईं खुशियां; तस्वीरें

Sat, 16 Nov 2024 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Nov 2024 10:31 AM IST
सार

बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो गठरी बन गया। जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Bijnor Road accident Three wheeler collided with pole after collision with car in Bijnor
Bijnor Road accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा, दुल्हन और ऑटो ड्राइवर समेत सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। हादसे में ऑटो की परखच्चे उड़ गए। ऑटो की गठरी बंध गई। हाईवे पर लाशों का ढेर लग गया। रात में ही गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bijnor Road accident Three wheeler collided with pole after collision with car in Bijnor
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के धामपुर में हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के चलते शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे क्रेटा कार ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Bijnor Road accident Three wheeler collided with pole after collision with car in Bijnor
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
झारखंड से निकाह करके दुल्हन को लाया था परिवार
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम रितु रानी ने सामुदायिक अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। धामपुर थाना इलाके के गांव तीबड़ी निवासी 65 वर्षीय खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल (25) का झारखंड की रहने वाली खुशी (22) के साथ निकाह कर लाए थे। वह मुरादाबाद से ऑटो से घर जा रहे थे। ऑटो में सात लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Road accident Three wheeler collided with pole after collision with car in Bijnor
मृतक दूल्हा-दुल्हन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव के प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि धामपुर थाना इलाके के गांव तीबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल (25) का बिहार से खुशी (22) के साथ निकाह कर लाया था। वह मुरादाबाद से ऑटो से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ऑटो में कुल सात लोग सवार थे, जैसे ही वह फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Bijnor Road accident Three wheeler collided with pole after collision with car in Bijnor
अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे में हुआ दर्दनाक हादसा
ऑटो भीषण टक्कर के बाद सामने खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि हादसा तब हुआ जब कार चालक घने कोहरे में ओवरटेक कर रहा था। हादसे में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की की मौत हुई है। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन के साथ दूल्हे के पिता, दूल्हे के मौसा-मौसी, दूल्हे का भाई और ऑटो ड्राइवर समेत सात लोग शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed