उत्तर प्रदेश के बिजनौर की अमानगढ़ टाईगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों का बसेरा है। अमानगढ़ के हर रास्ते में पर जहां हाथी नजर आ रहे हैं, वहीं पीली डैम के नास छोटे बड़े 50 से ज्यादा हाथियों का एक झुंड देख उत्साहित हो उठे। पानी पीने के लिए पीली डैम पर अक्सर हाथियों के झुंड आते हैं, लेकिन कुछ दिन पहले 50 से ज्यादा हाथी एक साथ देखे गए। इसका वीडियो एक ग्रामीण ने बना लिया और डीएफओ डॉ.अनिल पटेल को दिया।
Bijnor: अमानगढ़ में हाथियों का बसेरा, एक साथ दिखे 50 से ज्यादा हाथी, पर्यटक उत्साहित
अमानगढ़ की गोद प्रकृति ने पेड़-पौधों व सुंदर वन्यजीवों से भरी है। अमानगढ़ का रकबा एक लाख बीघा जमीन से अधिक है। उत्तराखंड बनने से पहले यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ही हिस्सा था। यहां बाघ, गुलदार, हाथी, चीतल आदि बहुत संख्या में हैं।
यह भी पढ़ें: UP: नहीं देखी होगी नीलगाय की ऐसी भयंकर लड़ाई, देखने के लिए ठहर गए पर्यटक, कैमरे में किया कैद
अमानगढ़ में आम जनता को घूमने की अनुमति नहीं रहती है, जबकि उत्तराखंड के वन क्षेत्र में बहुत पर्यटक आते हैं। इसे देखते हुए वन विभाग भी इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा था। इसका प्रस्ताव वन निगम के सामने रखा था। वन निगम ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यहां पर अब पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर में अमानगढ़ में पर्यटन शुरू हो सकता है। तब आम लोगों को भी अमानगढ़ में प्रकृति की सुंदरता निहारने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Baghpat: त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई, 11 कुंतल मिलावटी मावा कराया नष्ट, दिल्ली में होना था सप्लाई
पीली बांध में होगी बोटिंग
अमानगढ़ के पास में ही पीली बांध है। यहां पर बोटिंग की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा सफारी यानि घूमने के लिए जीप आदि की व्यवस्था की जाएगी। होटल, शौचालय आदि की व्यवस्था पीली बांध के पास ही करने पर विचार किया जा रहा है।