फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक हत्याकांड: कत्ल कर शिवानी ने किया था ये काम, फिर मचाया था हार्ट अटैक का शोर; दंपती के बीच है कोई तीसरा भी

Tue, 08 Apr 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Apr 2025 02:59 PM IST
सार

Deepak Murder Case: बिजनौर में रेल कर्मी हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। दीपक की हत्या करने के बाद पत्नी शिवानी मासूम बेटे के साथ छत पर गई थी। वहां धूप में बैठने के बाद वापस आई थी। 

विज्ञापन
Bijnor Deepak Murder Case Railway Employee After committing murder Shivani went and sat in sun on roof
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
Railway Employee Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रेलकर्मी दीपक हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ने की कोशिश में लगी पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जांच में फोन में मिली एक रिकॉर्डिंग से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में कोई और भी था। दरअसल, पुलिस को एक मोबाइल में रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें केवल आवाज सुनाई दे रही है। माना जा रहा है कि यह छोटी सी वीडियो धोखे से रिकॉर्ड हुई थी। इसमें दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। दीपक बोलता है कि वह उसके साथ क्यों गई थी? हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वह किसके साथ गई थी और कहां गई थी? इस बीच झगड़ा बढ़ जाता है और दीपक की हत्या कर दी जाती है। 
Trending Videos
Bijnor Deepak Murder Case Railway Employee After committing murder Shivani went and sat in sun on roof
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हत्या कर धूप में जा बैठी थी शिवानी 
दीपक की हत्या करने के बाद पत्नी शिवानी मासूम बेटे को लेकर धूप में ही छत पर जाकर बैठ गई थी। कुछ देर के बाद वह नीचे उतरी और पति दीपक को हार्ट अटैक आने और बेहोश होने की बात कहकर डॉक्टर के यहां लेकर गई थी। नजीबाबाद में निजी और सरकारी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, इसके बाद भी मृतक दीपक को जिला अस्पताल तक लाया गया। इस बीच पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस को अस्पताल के मेमो से सूचना मिली। तब जाकर दीपक का पोस्टमार्टम कराया गया था। 
Bijnor Deepak Murder Case Railway Employee After committing murder Shivani went and sat in sun on roof
बिजनौर में एसपी से मिलने पहुंचे ग्राम मुकरंदपुर के ग्रामीण - फोटो : संवाद
परिवार वाले बोले-कोई और भी था हत्याकांड में शामिल 
सोमवार को गांव मुकरंदपुर निवासी मृतक दीपक कुमार के भाई मुकुल उर्फ पीयूष समेत काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दीपक की हत्या में शिवानी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनका पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने शिवानी के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग उठाई। इससे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी तक पुलिस पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Deepak Murder Case Railway Employee After committing murder Shivani went and sat in sun on roof
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में रेलकर्मी की हत्या पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
ससुराल नहीं जाना चाहती थी शिवानी 
पति दीपक के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रही शिवानी अपनी ससुराल मुकरंदपुर नहीं जाना चाहती थी। जबकि ससुराल वाले बालक का मुंडन संस्कार कराने के लिए घर बुला रहे थे। दीपक ने सामान भी पैक कर लिया था। जबकि वह नजीबाबाद में ही रहना चाहती थी। 
विज्ञापन
Bijnor Deepak Murder Case Railway Employee After committing murder Shivani went and sat in sun on roof
bijnor murder case - फोटो : संवाद
शिवानी ने युवक को जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़ 
पुलिस शिवानी से पूछताछ कर रही थी, हत्याकांड में कड़ी से कड़ी जोड़ने के प्रयास में शिवानी ने एक युवक का नाम बताया, जिसे बुलाया गया और शिवानी के सामने बैठा कर दोनों की बातचीत कराई गई। उक्त युवक बोला कि वह झूठ बोल रही है, जिस पर पुलिस के सामने ही शिवानी ने उसको ताबड़तोड़ थप्पड जड़ दिए। थप्पड़ खाने के बाद भी युवक ने शिवानी के झूठ में हां नहीं कहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed