फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने बनाई नई पहचान, 19 फरवरी को आएंगी मेरठ, पिता ने DIG को पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग

Thu, 16 Feb 2023 05:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Feb 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 : Archana Gautam will come to Meerut on 19 February and father has written a letter to DIG
अर्चना गौतम

बिग बॉस में दम दिखाने वाली मेरठ की बेटी अर्चना गौतम 19 फरवरी को अपने शहर आएंगी। बताया गया कि अर्चना गौतम सुबह आठ बजे मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से समर्थकों के साथ वाया रोड यूपी गेट से होकर मोहन नगर से मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, बागपत अड्डे, बेगमपुल व कचहरी मार्ग से होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचेंगी। जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचकर अर्चना मीडिया को संबोधित करेंगी। 



इसके बाद सुशांत सिटी अपने आवास पहुंचेंगी। अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने बताया कि बिग बॉस में साढ़े चार महीने रहकर बेटी अब 19 फरवरी को मेरठ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। 

Bigg Boss 16 : Archana Gautam will come to Meerut on 19 February and father has written a letter to DIG
अर्चना गौतम ने टॉप 4 में दर्ज किया नाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं अर्चना गौतम के पिता ने डीआईजी को पत्र लिखकर रूट की जानकारी दी है, जबकि सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था करने के लिए उचित पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है।

Bigg Boss 16 : Archana Gautam will come to Meerut on 19 February and father has written a letter to DIG
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

शेरनी अर्चना गौतम ने जीता हिंदुस्तान का दिल, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान
मेरठ की शेरनी अर्चना गौतम आज हिंदुस्तान की जनता के दिलों पर छा गईं। बिग बॉस सीजन 16 में किचन क्वीन के रूप में लोकप्रिय हुई अर्चना ने बेबाकी से शो में अपने मुद्दे रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 : Archana Gautam will come to Meerut on 19 February and father has written a letter to DIG
अर्चना गौतम - फोटो : social media

रविवार को शो के ग्रांड फिनाले में अर्चना ने शीर्ष चार में जगह बनाई है। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर मंच पर पहुंची अर्चना भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरठ और देश की जनता की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 : Archana Gautam will come to Meerut on 19 February and father has written a letter to DIG
अर्चना गौतम - फोटो : social media

शो के होस्ट सलमान खान ने अर्चना की तारीफ करते हुए कहा कि वे बिग बॉस के इतिहास की सबसे अनोखी प्रतिभागी रहीं। उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ग्रांड फिनाले में अर्चना गौतम की माता सुनीता गौतम भी घर के भीतर पहुंचीं। साथ ही उनके भाई गुलशन गौतम और पिता गौतमबुद्ध भी रविवार को शो में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed