{"_id":"5dfef84d8ebc3e880072987a","slug":"big-revealing-on-meerut-violence-there-was-conspiracy-to-burn-soldiers-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: जवानों को जिंदा जलाने की थी साजिश, बिल्डिंग में बंद कर तेल डालकर लगाना चाहते थे आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जवानों को जिंदा जलाने की थी साजिश, बिल्डिंग में बंद कर तेल डालकर लगाना चाहते थे आग
ब्यूरो, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
Violence in meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को हुए बवाल में बड़ी अनहोनी होने से बच गई। खुफिया विभाग ने जो रिपोर्ट शासन को भेजी है, उसमें बताया गया कि हापुड़ रोड पर बलवाई पुलिस बल की जान लेने पर आमादा थे। इसी के चलते पुलिस फोर्स को निशाना बनाया। बलवाई सीधे फायरिंग करने के अलावा आगजनी कर रहे थे।
2 of 9
बवाल में फंसे थे 30 रंगरूटों सहित आरएएफ के दो जवान
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड पर जिस स्थान पर आरएएफ के दो जवानों और पीएसी के 35 प्रशिक्षु सिपाहियों को बिल्डिंग में बंद किया था, उसमें बलवाइयों का इरादा तेल उड़ेलकर आग लगाना था। अगर फोर्स और तीन मिनट मौके पर नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था।
3 of 9
मेरठ में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड पर सिटी हॉस्पिटल के पास सैकड़ों की संख्या में बलवाइयों ने आगजनी शुरू की। जिसके बाद जब पुलिस फोर्स पहुंची तो पुलिस पर फायरिंग की गई। इस दौरान हापुड़ रोड, लिसाड़ीगेट, खत्ता रोड पर भी बलवा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड पर भवानी नगर के सामने सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ ने एक दुकान में घुसे पीएसी के प्रशिक्षु सिपाहियों, आरएफ के दो जवानों और एक मजिस्ट्रेट को बंधक बना लिया था। आरएएफ के जवानों की सूचना पर नौचंदी और सिविल लाइन पुलिस ने वहां तक पहुंचने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 9
मेरठ में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन सामने से बलवाई फायरिंग कर रहे थे। बलवाइयों ने सड़क पर टायर रखकर आग लगा दी। कई स्थानों पर पेट्रोल बम फेंके गए। बाद में आरएएफ की क्यूआरटी ने सभी को सुरक्षित निकाला था। अधिकारियों का कहना है कि यदि दो या तीन मिनट तक फोर्स नहीं पहुंचती तो अप्रिय घटना हो सकती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।