Meerut Crime: मेरठ में एरिया बैंक मैनेजर अर्पित पाराशर ने घड़ी दिलाने का झांसा देकर अपनी प्रेमिका गुरप्रीत कौर के मासूम बेटे अंगदवीर को अगवा किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह यह थी कि रविवार को अंगदवीर ने अर्पित को अपने घर में मां गुरप्रीत के साथ देख लिया था।
आरोपी को डर था कि मासूम यह बात अपनी दादी या पिता को बता देगा। इसी राज के खुलने के डर से आरोपी ने मासूम को रास्ते से हटा दिया। वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ फलावदा गडीना गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ।
2 of 14
अंगदवीर की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचा हत्यारा अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि इस पूरी साजिश में मासूम की मां गुरप्रीत भी शामिल थी, जिसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अंगदवीर अर्पित को जानता था। इसके चलते वह उसके झांसे में आ गया। आरोपी घुमाने के बहाने उसे हस्तिनापुर की ओर ले गया।
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अंगदवीर की दादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी की वैगनआर कार की मदद से अर्पित की पहचान की गई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आरोपी मीरापुर लौट गया था जहां पुलिस ने उसे मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में लिया।
4 of 14
आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पहले पुलिस को लगातार गुमराह किया। जुर्म कबूल करने के बाद भी वह शव फेंकने की जगह को लेकर झूठ बोलता रहा। इसके चलते बहसूमा, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ थानों की पुलिस दिन भर शव की तलाश में भटकती रही। गंगनहर में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
5 of 14
मृतक अंगद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर वन क्षेत्र में की वारदात
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और बताया कि उसने वैगनआर कार से अंगदवीर को अगवा किया था। इसके बाद वह उसे करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर के पास वन क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी।