फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक पल में उजड़ गई शिवानी की दुनिया, रह गया जिंदगीभर का गम... देखें तस्वीरें

Thu, 05 Jul 2018 08:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 Jul 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Shivani's husband dies drowning, see photos
शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन की खुशी के बाद शिवानी की जिंदगी में ऐसा काल आया कि उसकी दुनिया ही उजड़ गई। विजय और शिवानी की शादी को सिर्फ पांच ही दिन हुए थे। रविवार को खुशी- खुशी दोनों के परिवार यमुना मैया का आशीर्वाद लेने बागपत पहुंचे थे। अचानक एक झोंका आया और शिवानी की खुशियों को उजाड़ कर ले गया। इस भयानक हादसे के बाद विजय का परिवार और पत्नी सदमे में हैं।

Baghpat: Shivani's husband dies drowning, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में अवैध रेत खनन के चलते यमुना नदी में बने एक गड्ढे ने शादी के पांच दिन बाद ही एक नव विवाहिता की मांग उजाड़ दी। यमुना में डूब रहे भतीजे को बचाने के प्रयास में उनके पति गड्ढे के भंवर में फंस गए। भतीजे को तो उन्होंने बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद डूब गए।

Baghpat: Shivani's husband dies drowning, see photos
हादसे के बाद सदमे में शिवानी - फोटो : अमर उजाला

बिनौली थाना क्षेत्र के गांव सिरसली निवासी विजय वाल्मीकि पुत्र स्व. जिले सिंह का परिवार दिल्ली के रघुवीरनगर में रहता है। विजय की पांच दिन पहले बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) निवासी शिवानी से शादी हुई थी। रविवार को विजय, नवविवाहिता पत्नी शिवानी और परिजन बागपत के यमुना नदी में पक्का घाट पर स्नान और पूजा करने के लिए आए थे। इस दौरान विजय का भतीजा अन्नू डूबने लगा, विजय ने उसे तो किसी तरह बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई ने पाल-पोसकर किया था बड़ा

Baghpat: Shivani's husband dies drowning, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विजय पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई बालेश, उससे छोटा राजेश, ब्रजेश, बबलू व सबसे छोटा विजय था। भाई राजेश ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उसने ही विजय का पालन पोषण किया है। हम ही उसे माता-पिता थे। वे सिरसली के रहने वाले हैं, लेकिन कई वर्ष पहले परिवार सहित दिल्ली में जाकर बस गए थे।

विज्ञापन

भाई बेहोश, परिवार बेहाल

Baghpat: Shivani's husband dies drowning, see photos
नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विजय यमुना में खनन के गड्ढ़ों में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। किनारे पर परिवार बिलख रहा था। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। करीब दो घंटे बाद विजय का शव बाहर निकाला गया तो बड़ा भाई राजेश बेहोश हो गया। पत्नी को किसी तरह किनारे से उठाकर ले जाया गया। अपनी जेठानी व ननद से लिपट कर पति की मौत पर रो रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed