फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: नाला निर्माण को लेकर जमकर हंगामा, महिलाओं से धक्का-मुक्की, जेसीबी का शीशा तोड़ा, तस्वीरें

Thu, 03 Sep 2020 04:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Sep 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Villagers have ruckus over the construction of sewer on the Delhi-Saharanpur highway
नाला निर्माण का विरोध - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर नाला निर्माण और जल निकासी को लेकर सिसाना में हंगामा हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण रुकवा दिया। वहीं नाराज महिलाओं ने जेसीबी पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। देखिए तस्वीरें-

Baghpat News: Villagers have ruckus over the construction of sewer on the Delhi-Saharanpur highway
महिला जेसीबी पर चढ़ी - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे नाले के पानी की निकासी के लिए बोरिंग कराने पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का महिलाओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। महिलाओं ने विरोध किया तो महिला पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाना ले गई। इसके बाद एसडीएम सदर अनुभव कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि नाला के निर्माण किया जा रहा है। इससे जल निकासी नहीं होगी।

Baghpat News: Villagers have ruckus over the construction of sewer on the Delhi-Saharanpur highway
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

कल भी हुआ था हंगामा
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर चल रहे डिवाइडर निर्माण का कार्य को पुराना कस्बा और गायत्रीपुरम के लोगों ने बुधवार को रुकवा दिया था। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी के सामने कट दिए जाने की मांग रखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया था। इसे लेकर नोकझोंक भी हुई थी। फिर पुलिस के आश्वासन पर नागरिक लौट गए थे।

सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि सिसाना गांव में हाइवे के निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कराना नक्शे में शामिल है, जिसका कुछ ग्रामीण बिना वजह विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Villagers have ruckus over the construction of sewer on the Delhi-Saharanpur highway
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुराना कस्बा और गायत्रीपुरम के लोग एक माह से डिवाइडर में कट दिए जाने की मांग करते आ रहे हैं। बुधवार को जैसे ही कर्मचारी डिवाइडर का निर्माण करने पहुंचे तो नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए निर्माण रुकवा दिया। पुराना कस्बा चौकी से पुलिस और ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। नागरिकों का कहना था कि उन्हें रोजाना सुबह-शाम हाईवे पार कर अपने खेतों में जाना पड़ता है। कट नहीं मिलने के कारण करीब एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे हाईवे पर हादसे का खतरा भी बन जाएगा। आमजन और किसानों के हित में हाईवे पर कट दिया जाए। पुलिस ने नागरिकों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। नागरिकों ने चेतावनी दी थी कि अगर समस्या का समाधान नहीं निकला तो आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
Baghpat News: Villagers have ruckus over the construction of sewer on the Delhi-Saharanpur highway
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उधर, ठेकेदार कंपनी का कहना है कि बाहरी बस्ती में कट का प्रावधान नहीं है। इस कारण कट नहीं दिया जा सकता। प्रदर्शन करने वालों में धर्मवीर सिंह, बंटी, जितेंद्र कुमार, डॉ. ललित कुमार, आदि मौजूद रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed