फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मची चीख-पुकार और तड़पते रहे घायल यात्री, फिर डीएम ने जाना हाल, तस्वीरें

Tue, 10 Nov 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Nov 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News in Hindi: big accident on eastern peripheral expressway and 28 passengers injured
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात एक डबल स्टोरी बस पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक घायल यात्री तड़पते रहे। उधर, सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Baghpat News in Hindi: big accident on eastern peripheral expressway and 28 passengers injured
घायलों को भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुआ हादास
हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही निजी बस खेकड़ा स्टेडियम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात की। वहीं पांच लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

Baghpat News in Hindi: big accident on eastern peripheral expressway and 28 passengers injured
डीएम ने जाना घायलों का हाल - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि 100 से अधिक मजदूर दीपावली मनाने के लिए अपने घर बरेली जा रहे थे। इसी बीच सोमवार रात करीब ढाई बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। ये सभी मजदूर हिमाचल प्रदेश के बद्दी की साबुन फैक्टरी में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News in Hindi: big accident on eastern peripheral expressway and 28 passengers injured
जिला अस्पताल पहुंचीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात करीब ढाई बजे खेकड़ा थाना क्षेत्र के मवी कलां इंटरचेंज से आगे निकलते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं यात्रियों की चीख-पुकार सुन हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Baghpat News in Hindi: big accident on eastern peripheral expressway and 28 passengers injured
घायलों से बात करतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाला। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल रावत भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed