{"_id":"5faa3d308ebc3e9bd406194c","slug":"baghpat-news-in-hindi-big-accident-on-eastern-peripheral-expressway-and-28-passengers-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मची चीख-पुकार और तड़पते रहे घायल यात्री, फिर डीएम ने जाना हाल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मची चीख-पुकार और तड़पते रहे घायल यात्री, फिर डीएम ने जाना हाल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हादसे में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात एक डबल स्टोरी बस पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक घायल यात्री तड़पते रहे। उधर, सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
घायलों को भर्ती कराया
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ हादास
हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही निजी बस खेकड़ा स्टेडियम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात की। वहीं पांच लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
3 of 7
डीएम ने जाना घायलों का हाल
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि 100 से अधिक मजदूर दीपावली मनाने के लिए अपने घर बरेली जा रहे थे। इसी बीच सोमवार रात करीब ढाई बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। ये सभी मजदूर हिमाचल प्रदेश के बद्दी की साबुन फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जिला अस्पताल पहुंचीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब ढाई बजे खेकड़ा थाना क्षेत्र के मवी कलां इंटरचेंज से आगे निकलते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं यात्रियों की चीख-पुकार सुन हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
5 of 7
घायलों से बात करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाला। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल रावत भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।