फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'पड़ोस में कैसे कर देते... वो मानने को तैयार न थी, इसलिए मारा', शिवानी का कत्ल करने वाले पिता ने बताई वजह

Thu, 19 Jun 2025 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jun 2025 10:47 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव में पड़ोसी युवक से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी (21) को उसके मां बाप, भाई व फुफेरी बहन ने गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद रात में शव जलाकर यमुना में बहा दिया। 

विज्ञापन
Baghpat Shivani Murder How could we get married in neighbourhood that why we killed her father told reason
Baghpat Shivani Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी बेटी शिवानी जिससे शादी करना चाहती थी, वह दूसरी जाति का है और उसका घर भी हमारे पड़ोस में है। शिवानी को कई बार समझाया, मगर वह नहीं मान रही थी। पड़ोस में बेटी की शादी करते तो गांव-समाज में बदनामी हो जाती, इसलिए शिवानी को मार डाला। इस तरह पुलिस के सामने हत्यारोपी पिता संजीव उर्फ संजू ने शिवानी की हत्या का कारण बताया।

लुहारी गांव में बेटी शिवानी की हत्या में शामिल पिता संजीव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके दो बेटे व चार बेटियां थीं, इनमें शिवानी पांचवें नंबर की थी। शिवानी पड़ोस के अंकित प्रजापति के साथ शादी करने की जिद कर रही थी, जबकि पड़ोस का मामला होने की वजह से परिवार वाले दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे। 
Baghpat Shivani Murder How could we get married in neighbourhood that why we killed her father told reason
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसको लेकर शिवानी का परिवार वालों के साथ कई बार झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ जाता था कि परिवार वाले शिवानी के साथ मारपीट करते थे। शिवानी लगातार अंकित से फोन पर बातचीत करती रहती थी। संजीव ने बताया कि मंगलवार रात भी शिवानी अपने प्रेमी अंकित के साथ शादी की जिद पर अड़ गई और कोर्ट मैरिज करने की बात कहने लगी।
 
Baghpat Shivani Murder How could we get married in neighbourhood that why we killed her father told reason
लुहारी गांव में शिवानी की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव जलाकर अस्थियां और राख यमुना में बहा दीं
इससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने शिवानी की पिटाई कर दी। इसके बाद शिवानी ने घर में हंगामा किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव जलाकर अस्थियां और राख यमुना में बहाने के बाद मृतका का भाई रवि और उसकी फुफेरी बहन फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Shivani Murder How could we get married in neighbourhood that why we killed her father told reason
लुहारी गांव में युवती शिवानी की हत्या के बाद सूनी पड़ी गली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बेटी की हत्या
बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव में पड़ोसी युवक से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी (21) को उसके मां बाप, भाई व फुफेरी बहन ने गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद रात में शव जलाकर यमुना में बहा दिया। 

विज्ञापन
Baghpat Shivani Murder How could we get married in neighbourhood that why we killed her father told reason
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार सुबह प्रेमी अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने मृतका के पिता संजीव व मां बबीता को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed