फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्लभ तस्वीरें: अटल जी ने 1 दिन में की थी 13 सभाएं, भीड़ देख बोले-जिंदगी में नहीं भूलूंगा यह प्यार

Fri, 17 Aug 2018 02:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 17 Aug 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Atal Vajpayee had held 13 meetings in Meerut in one day, said, I will not forget in life this love
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

13 का संयोग अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मेरठ से ही शुरू हुआ था। यहां उन्होंने एक ही दिन में 13 सभाएं की। सभी में भीड़ देखकर न केवल गद्गद् हुए बल्कि बोले कि इन 13 सभाओं को मैं भूलने वाला नहीं।

Atal Vajpayee had held 13 meetings in Meerut in one day, said, I will not forget in life this love
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

वाकया सन 1985 का है जब एक ही दिन में अटल बिहारी वाजपेयी ने 13 सभाएं की। उस समय प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह थे। मोहनलाल कपूर जिलाध्यक्ष और प्रोग्राम कभनवीनर ब्रजगोपाल गुप्ता था। ब्रजगोपाल बताते हैं कि 13 सभाओं के आयोजन की बात सुनकर एक बार तो अटल जी की पेशानी पर बल पड़ गए। कहा कि एक दिन में 13 सभा। इससे अच्छा तो मुझे पैदल ही शहर में घुमा देते। खैर कार्यकर्ताओं ने मनाया तो वे बोले शर्त यह है कि मैं शाम सात बजे वहां से निकल जाऊंगा। कार्यक्रम समय पर रखना। सभा छूटे या रहे यह आपकी जिम्मेदारी।

Atal Vajpayee had held 13 meetings in Meerut in one day, said, I will not forget in life this love
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

उनकी पहली सभा सिसौली में हुई। दूसरी माछरा, तीसरी किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, लावड़, दौराला, सरधना, बिनौली, बड़ौत, बागपत और सबसे आखिर में खेकड़ा। इससे पहले जिमखाना में बैठक हो चुकी थी। चूंकि उस समय यह पूरा जिला एक ही था। खेकड़ा  की सभा में वह पहुंचे तो साढ़े साज बज गए पर कार्यकर्ताओं का प्यार देखकर न केवल सभा बल्कि दस बजे तक रुके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Vajpayee had held 13 meetings in Meerut in one day, said, I will not forget in life this love
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

खीर बनवाकर खाई
खेकड़ा में उन्होंने कहा कि अब भोजन यही होगा। इन सभी सभाओं में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी चंदे के रूप में सिक्कों की थैलियां भेंट की थी। सभी जगह से लगभी दो लाख रुपया दिया गया था। खैर, उन्होंने खेकड़ा में भोजन किया और अपनी मनपसंद खीर कहकर बनवाई।

विज्ञापन
Atal Vajpayee had held 13 meetings in Meerut in one day, said, I will not forget in life this love
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

अजय मित्तल से कराया था अनुवाद
सन 1975 की बात है। अटल बिहारी की मेरठ में पूरी जनसंघ की टीम थी। वह खंदक बाजार में चंपालाल जैन के यहां आए हुए थे। साथ ही लाकृष्ण आडवाणी, विजय मलहोत्रा आदि सभी जनसंघ के नेता थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार प्रमुख अजय मित्तल वाकया याद करते हैं। बताते हैं कि वह दो दिन यहां रुके। अजय दसवीं के छात्र थे। उन्हें चंपालाल जैन ने बुलाया। अटल जी के हाथ में दो कागज। एक हिंदी और एक अंग्रेजी में लिखा हुआ। उन्होंने इसका अनुवाद करने के लिए अजय मित्तल को दिया। अजय ने दस मिनट में ही इसका अनुवाद कर दे दिया। उन्होंने इसे खुद पढ़ा और आडवाणी को भी पढ़वाया।  वह खुश हुए और अजय मित्तल की पीठ थपथपाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed