यूपी के मेरठ से सटे शोभापुर गांव में आशीष को पहले तो आरोपियों ने गोपी हत्याकांड में फंसाया और अब उसकी हत्या कर दी है। आखिर ऐसा क्यों हुआ। मेरे बेटे का क्या कसूर था। आरोपी सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने की धमकी देते रहे और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रही। आखिर पुलिस ने कार्रवाई करना क्यों उचित नहीं समझा? ये तमाम सवाल आशीष के पिता महकार सिंह ने एसपी सिटी से किए और फफक फफक कर रोने लगे। कहा कि आशीष गोपी की हत्या में गलत जेल भेजा गया। इसके प्रमाण भी उनके पास थे। लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने आशीष के पिता और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।
मर्डर: एसपी सिटी के सामने फफक कर रो पड़े आशीष के पिता, लगाई सुरक्षा की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपी और आशीष का हुआ था आमना-सामना
आशीष के पिता समेत कई लोगों ने एसपी सिटी को बताया कि दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में हुई हिंसा में बवालियों ने शोभापुर चौकी को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा दर्जनों वाहन फूंक दिए थे। चौकी पर आग लगाने वालों व बवाल करने वालों में गोपी भी शामिल था। आशीष गुर्जर व मनोज गुर्जर सहित कई लोगों ने आरोपियों को चौकी में आग लगाने से रोका था और विरोध किया था। इसको लेकर गोपी और आशीष का आमना-सामना भी हुआ था।
मेरठ में आशीष गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी बसपा नेता प्रशांत पारिया उर्फ नीशू को मेरठ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रशांत गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस सात इनामी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
आशीष बीती चार अप्रैल को शोभापुर गांव में हुई बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या में मुख्य आरोपी थी और हाल में जेल से छूटा था। आशीष के परिजनों ने हत्या में प्रशांत और उसके पिता ताराचंद पारिया समेत नौ आरोपियों को नामजद कराया था। जिनमें ताराचंद पारिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने फरार हत्यारोपियों पर रविवार को ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आशीष के परिजनों ने हत्या में प्रशांत और उसके पिता ताराचंद पारिया समेत नौ आरोपियों को नामजद कराया था। जिनमें ताराचंद पारिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने फरार हत्यारोपियों पर रविवार को ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/