फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Bhandari Murder: मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी

Tue, 27 Sep 2022 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Sep 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder: Meerut Bahu exposed Pulkit deeds says girls used to harassed in Rishikesh resort
अंकिता मर्डर केस ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।



मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारी हैं। दोनों करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर आ गए थे। पूर्व कर्मचारी ईशिता बताती हैं कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से अभद्रता से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करते थे। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुलकित आर्य बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुलकित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी। आगे विस्तार से जानें आखिर मेरठ की बहू ने कैसे पुलकित आर्य के काले कारनामों को उजागर किया है।

Ankita Bhandari Murder: Meerut Bahu exposed Pulkit deeds says girls used to harassed in Rishikesh resort
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को खौफनाक तरीके से अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के कारनामों के बारे में मेरठ की बहू ने भी बताया है। सिविल लाइंस क्षेत्र रहने वाली ईशिता ने बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने मैनेजर रहीं हैं। उन्हें भी कई बार परेशान किया गया। वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौटीं हैं। उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को लाकर उनसे दरिंदगी होती थी। 

Ankita Bhandari Murder: Meerut Bahu exposed Pulkit deeds says girls used to harassed in Rishikesh resort
मेरठ की बहू - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वह पति के साथ पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में नौकरी करती थीं। पूर्व मंत्री की पुत्रवधू (पुलकित की पत्नी) ने उसे रिसेप्शनिस्ट के साथ मैनेजर का भी काम दिया हुआ था, जबकि उनके पति कर्मचारी थे। महिला का मायका देहरादून में है। अंकिता की हत्या के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस उनके भी बयान दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder: Meerut Bahu exposed Pulkit deeds says girls used to harassed in Rishikesh resort
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला

महिला ने बताया कि रिजॉर्ट में अक्सर पुलकित आर्य शराब पीकर आता था। कर्मचारी अंकित व सौरभ रिजॉर्ट में अय्याशी का अड्डा चलाते थे। कई बार पुलकित ने उन्हें भी खाना लेकर अपने कमरे में बुलाया था, लेकिन वह नहीं गईं। रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था और जिनकी वहां पर एंट्री तक नहीं होती थी।

विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder: Meerut Bahu exposed Pulkit deeds says girls used to harassed in Rishikesh resort
अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि पूर्व मंत्री रिजॉर्ट में आते थे तो पुलकित छिप जाता था। पुलकित की पत्नी ने उनसे रिजॉर्ट से चले जाने को कहा था। वहीं पुलकित उनसे बार-बार पति को छोड़ देने के लिए कहता था। रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों की पुलकित शराब तक चोरी कर लेता था। पुलकित ने उनके पति पर स्पीकर चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह दोनों रिजॉर्ट से नौकरी छोड़कर आ गए थे। रिजॉर्ट में लड़कियों के लिए अलग से कमरा बनाया हुआ था। इसके अलावा भी रिजॉर्ट से जुड़ी कई बातें उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को बताई हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed