फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: तीन युवकों से पूछताछ, पंपू-रोहित की रिमांड की तैयारी; सत्यम के नाम से ‘दो मर्डर’ की धमकी वायरल

Fri, 04 Sep 2026 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस तीन स्थानीय युवकों से पूछताछ कर रही है। करनाल जेल के पंपू और तिहाड़ जेल के रोहित की रिमांड के लिए 7 सितंबर को अर्जी की तैयारी है। सत्यम के नाम से दो और हत्याओं की धमकी वाले वीडियो की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: Police Question Three Locals, Seek Remand of Jailed Accused; Threat Video Under Pro
अंकित बालियान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। पुलिस अब हत्याकांड में शार्प शूटरों की मदद और रेकी करने वाले स्थानीय लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। पुलिस ने शामली के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।

Ankit Baliyan Murder Case: Police Question Three Locals, Seek Remand of Jailed Accused; Threat Video Under Pro
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

तीन स्थानीय युवकों से पूछताछ
पुलिस को शक है कि शामली के तीन युवकों ने शार्प शूटरों के लिए रेकी की और उनकी मदद की। बृहस्पतिवार को हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस जिम संचालक से भी घटना से पहले और आसपास हुई संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अंकित की दिनचर्या, लोकेशन और आवाजाही की जानकारी शूटरों तक किस माध्यम से पहुंची।

Ankit Baliyan Murder Case: Police Question Three Locals, Seek Remand of Jailed Accused; Threat Video Under Pro
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

पूर्णिया कनेक्शन की भी जांच
जांच में शूटरों के पूर्णिया पहुंचने और वहां रात बिताने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार शूटरों ने जिस इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल किया था, उसका आईपी एड्रेस पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र की एक युवती के नाम से जारी मोबाइल सिम से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस अब इस सिम, उसके इस्तेमाल और संबंधित युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड: फरार दो शूटरों पर इनाम बढ़कर एक-एक लाख, सत्यम-आर्यन की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: Police Question Three Locals, Seek Remand of Jailed Accused; Threat Video Under Pro
अंकित हत्याकांड - फोटो : अंकित हत्याकांड

करनाल में सिम खरीदते समय तीसरा युवक कौन?
अंकित हत्याकांड में वांछित शार्प शूटर सत्यम और आर्यन के करनाल में सिम खरीदने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। फुटेज में दोनों शूटरों के अलावा एक अन्य युवक उनसे बातचीत करता दिखाई दे रहा है।

अब पुलिस इस तीसरे युवक की पहचान करने में जुटी है। जांच की जा रही है कि वह युवक कौन था, उसका दोनों शूटरों से क्या संबंध था और बातचीत किस बारे में हुई।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: Police Question Three Locals, Seek Remand of Jailed Accused; Threat Video Under Pro
सीसीटीवी में कैद हुए तीनों युवक - फोटो : अमर उजाला

पंपू और रोहित की रिमांड के लिए 7 सितंबर को अर्जी
अंकित हत्याकांड की साजिश में भूमिका के आरोप में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और तिहाड़ जेल में बंद रोहित से पूछताछ के लिए शामली पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

एएसपी सुमित शुक्ला के अनुसार दोनों को रिमांड पर लेने के लिए सात सितंबर को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान हत्याकांड की साजिश और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed