मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में छह वर्षीय अंगदवीर के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं, जिनकी पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में छह वर्षीय अंगदवीर के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा की गिरफ्तारी के बाद कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस आरोपी के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
2 of 7
अंगद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता दुबई में करते हैं नौकरी, पटियाला में कराया था अंगद का एडमिशन
जानकारी के अनुसार अंगदवीर के पिता गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां मायके गई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव में रह रहे थे। छह वर्षीय अंगदवीर का दाखिला उसकी बुआ ने पटियाला के एक स्कूल में कराया था। वह वहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले उसकी मां पटियाला पहुंची, जहां से उसे छुट्टियों में अपने साथ बहसूमा लेकर आई थी।
3 of 7
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर खेलते समय हुआ अपहरण
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंगद वीर साइकिल चला कर घर आया था। साइकिल को घर के अंदर खड़ी कर बाहर खेलने चला गया। तभी सफेद रंग की वैगनआर कार आई और बदमाश बच्चे को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर फरार हो गए। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो दादी बलजिंदर कौर ने तलाश शुरू की।
4 of 7
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कई घंटे की गई तलाश, नहीं लगा कोई सुराग
काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो दादी और अन्य परिजनों ने शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों में फोन कर पूछा गया, लेकिन अंगद के बारे में जानकारी होने से सभी ने इनकार कर दिया।
5 of 7
अंगद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में एक वैगनआर कार गांव में आती दिखाई दी। इसके बाद बच्चे को कार में बैठाकर ले जाने की जानकारी मिलने पर जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बुधवार सुबह पुलिस ने इस वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया।