बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की हत्या के बाद गिरफ्त में आई पत्नी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। करोड़ों रुपये की जमीन बेचकर पत्नी रचना अपने प्रेमी संग आराम से रहना चाहती थी। पूछताछ में रचना ने बताया कि सचिन की हत्या के बाद प्रेमी सोनू उससे ढाई लाख रुपये भी लेकर गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं रचना को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार रात सचिन को उसकी पत्नी रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ तकिए से मुंह दबाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। रचना ने उसके हाथ पकड़े थे और प्रेमी सोनू ने तकिये से उसका मुंह दबाया था।
2 of 9
गिरफ्तार आरोपी पत्नी और पति सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन की सामान्य मौत दिखाने के लिए खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही थी। मगर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी रचना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी सोनू के साथ रहने के लिए हत्या करने की बात कही।
3 of 9
सीटीवी में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद जमीन बेचकर बाहर रहने की प्लानिंग थी और बच्चे भी अपने साथ ही रखती। सचिन के पास अपनी करीब नौ बीघा जमीन थी और वह 60 बीघा जमीन उगाही पर लेकर फसल की बुआई करता था। उसकी अपनी जमीन की करोड़ों रुपये कीमत है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है।
4 of 9
सचिन की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मर्चेंट नेवी का जवान बनकर महिलाओं को ठगता रहा सोनू
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि हत्यारोपी सोनू सोशल मीडिया पर खुद को मर्चेंट नेवी का जवान बताता है। साथ ही ड्रेस में फोटो अपलोड करता रहता है। मर्चेंट नेवी का जवान बनकर सोनू महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर ठगी करने के बाद उन्हें ब्लॉक कर देता था। इसी तरह उसने रचना से भी दोस्ती की और सचिन की हत्या के बाद ढाई लाख रुपये लेकर चला गया। घटना के बाद से सोनू ने अपना फोन बंद कर रखा है।
5 of 9
सचिन की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रचना की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत