मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ के बहसूमा क्षेत्र में छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में बुधवार को जांच के दौरान बड़ा मोड़ सामने आया। मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अंगदवीर का शव नहर में नहीं फेंका था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को भद्रकाली जंगल क्षेत्र में बालक का शव मिला। मामले ने नया मोड़ तब लिया जब आरोपी ने हत्या के तरीके और शव ठिकाने लगाने को लेकर नया खुलासा किया।
Meerut: दिनभर गुमराह करता रहा आरोपी, सख्ती हुई तो उगला सच, चाकू से हत्या कर जंगल में शव फेंकने की बात कबूली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:39 PM IST
सार
Angad Murder Case Meerut: मेरठ के चर्चित अंगदवीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में नहर में शव फेंकने की बात को झूठ बताते हुए भद्रकाली जंगल में शव फेंकने और चाकू से हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन