फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल : मेरठ-सहारनपुर में छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, खड़ी कीं 70 एम्बुलेंस

Mon, 26 Jul 2021 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jul 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers strike: In Meerut-Saharanpur, protest demonstration for six-point demands
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Meerut
एंबुलेंस कर्मचारी समायोजन सहित छह सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांगों को लेकर आज विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एम्बुलेंस कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार कर दिया है।


मेरठ में जहां कर्मचारियों ने करीब 70 एंबुलेंस मेडिकल में खड़ी कर दी हैं। वहीं सहारनपुर में भी समान कार्य और समान वेतन व अन्य मांगों को लेकर एम्बुलेंस चालक धरने पर बैठ गए। 
Ambulance drivers strike: In Meerut-Saharanpur, protest demonstration for six-point demands
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ में कर्मचारी समायोजन, समान कार्य व समान वेतन जैसी मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए और अनुभवी कर्मियों को रखा जाए। ठेकेदारी की प्रथम समाप्त कर एंबुलेंस कर्मियों की भर्ती की जाए।

Ambulance drivers strike: In Meerut-Saharanpur, protest demonstration for six-point demands
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Meerut

एम्बुलेंस चालकों ने कहा कि कोरोनाकाल में मृतक कर्मियों को बीमा राशि 50 लाख रुपये की सहायता राशि सरकार के द्वारा दी जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रति वर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को यथा स्थिति नौकरी पर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambulance drivers strike: In Meerut-Saharanpur, protest demonstration for six-point demands
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Meerut
सहारनपुर में समान कार्य, समान वेतन और अन्य मांगों को लेकर एम्बुलेंस चालकों ने धरना प्रदर्शन किया। सहारनपुर में दिल्ली रोड पर कांशीराम कालोनी के बाहर इकट्ठा हुए एंबुलेंस चालकों ने जमकर नारेबाजी की।
 
विज्ञापन
Ambulance drivers strike: In Meerut-Saharanpur, protest demonstration for six-point demands
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Meerut

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चालकों को उनके कार्य के अनुसार मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसके अलावा एएलएस कर्मचारियों को हटाए जाने का भी विरोध किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed