फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन्नर महासम्मेलन का चटाई पूजन और बड़े खाने के साथ हुआ समापन, कई अनजाने रहस्यों से उठा पर्दा

Tue, 28 Jan 2020 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
All India Kinnar Sammelan 2020 ends, mysteries Unraveling of fables about kinner society
सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में किन्नर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा में आयोजित किन्नर महासम्मेलन का चटाई पूजन और बड़े खाने के साथ सोमवार शाम को समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। बॉलीवुड और लोकगीतों पर किन्नर जमकर थिरके।


महासम्मेलन में शाम ढलने के समय सूरज की किरणों में सोने और हीरे के आभूषण जगमगा रहे थे। नृत्य का अंदाज कुछ ऐसा था कि बॉलीवुड स्टार्स का शो भी फीका पड़ जाए। देखें झलकियां: -

All India Kinnar Sammelan 2020 ends, mysteries Unraveling of fables about kinner society
सम्मेलन में डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

सम्मेलन में कोकिला दिल्ली, बिदामी दिल्ली, शकुंतला चावला मलियाना मेरठ, आपा अलीगढ़, राजकुमारी हापुड़, रवीना दिल्ली सहित उनकी टोली को विमला किन्नर दौराला-कंकरखेड़ा ने भेंट स्वरूप तांबे की परात, प्लेट और लड्डू दक्षिणा में दी।

सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान किन्नरों ने जमकर नाचगाना किया और धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा किया।

All India Kinnar Sammelan 2020 ends, mysteries Unraveling of fables about kinner society
सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में किन्नर - फोटो : अमर उजाला

आयोजक किन्नर विमला ने बताया कि इस दौरान कलश यात्रा, चाक पूजन, घट स्थापना, शिव मंदिर में विशेष पूजा की गई। मायरा रस्म, चटाई रस्म, कलश रस्म के साथ किन्नरों को इनाम देकर विदा किया गया।
राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किन्नरों ने शहर के लोगों को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। सैनिकों के लिए विशेष प्रार्थना की।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
All India Kinnar Sammelan 2020 ends, mysteries Unraveling of fables about kinner society
सम्मेलन में पहुंचे किन्नर - फोटो : अमर उजाला

कल्पित कथाओं के खुले रहस्य
सम्मेलन में किन्नरों ने बहुत सी कल्पित कथाओं के रहस्यों का खुलासा किया। समाजसेवी किन्नर रिंकी और किन्नर मोहिनी ही कहा कि थर्ड जेंडर को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। जिसमें मृत्यु उपरांत शवों को रात में जलाना, जन्म के तुरंत किन्नर बच्चे को किन्नरों द्वारा जबरन ले जाना आदि हैं। उन्होंने ज्यादातर बातों को समाज द्वारा बुनी हुई कहानी बताया। 

विज्ञापन
All India Kinnar Sammelan 2020 ends, mysteries Unraveling of fables about kinner society
सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में किन्नर - फोटो : अमर उजाला

लोगों का मानना है कि मृत्यु के बाद किन्नर के शव को जूतों से पीटते हुए खड़ाकर ले जाते हैं। किन्नर रिंकी ने बताया कि ऐसा नहीं है। किन्नर जहां रहता है, उसके आसपास के लोग भी शवयात्रा में शामिल होते हैं। किन्नर जिस धर्म को मानता है, उसी पद्धति से उसका अंतिम संस्कार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed