फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: देह व्यापार का अड्डा बन रहे किराए के मकान, दूसरे राज्यों से बुलाई जाती हैं लड़कियां

Tue, 28 Jan 2020 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
brothel racket network is running in many rental houses in Meerut, Arrested accused revealed truth
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में देह व्यापार के लिए बदनाम रहे कबाड़ी बाजार रेड लाइट एरिया को पुलिस पूरी तरह बंद करा चुकी है लेकिन देह व्यापार के इस काले कारोबार ने अब दूसरा रूप ले लिया है। शहर की कई पॉश कॉलोनियों में चल रहे सैक्स रैकेट्स का पुलिस कई बार खुलासा कर चुकी है।



वहीं, एचटीयू की जांच में अब नई बात सामने आई है। पुलिस की मानें तो देह व्यापार के लिए दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता है। आगे जानें आखिर हाल ही सेक्स रैकेट चलाने वाली हरियाणवी डांसर ने क्या नए खुलासे किए हैं: -

brothel racket network is running in many rental houses in Meerut, Arrested accused revealed truth
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सैक्स रैकेट चलाने वाली हरियाणवी डांसर ने किए कई खुलासे
पैसा कमाने की चाहत और गलत शौक ने हरियाणवी डांसर को देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया। मेरठ की रहने वाली यह डांसर हरियाणा में कई बड़े मंचों पर डांस कर चुकी थी।

पिछले दिनों मेरठ में रोहटा रोड पर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ तो इस डांसर समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद हरियाणवी डांसर ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

brothel racket network is running in many rental houses in Meerut, Arrested accused revealed truth
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों से बुलाई जाती हैं लड़कियां
शहर में किराए के मकानों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस मामले में शहर की पॉश कॉलोनियों में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी पुलिस अफसरां के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भी दी गई है।

सोमवार को एएचटीयू थाना पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ की। पता चला कि दिल्ली से मेरठ और दूसरे शहरों में देह व्यापार के धंधे के लिए लड़कियां आ रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
brothel racket network is running in many rental houses in Meerut, Arrested accused revealed truth
पकड़े गए युवक - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में देह व्यापार से जुड़े 39 लोग गिरफ्तार
एएचटीयू की पुलिस साल 2019 में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े 39 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एएचटीयू ने शहर के शास्त्रीनगर, जागृति विहार, सदर बाजार, रोहटा रोड, साकेत, गंगानगर, रिठानी, नंगलाताशी में सेक्स रैकेट पकड़ा था।

दो सप्ताह पहले रोहटा रोड स्थित मकान में देह व्यापार के धंधे में मवाना निवासी हरियाणवी कलाकार गिरफ्तार हुई थी। 

विज्ञापन
brothel racket network is running in many rental houses in Meerut, Arrested accused revealed truth
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

किराए के मकानों को बनाया जा रहा देह व्यापार का अड्डा
एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि जांच में सामने आया कि शहर में किराए के मकानों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

जांच और पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली और दूसरे जिलों से लड़कियां आन डिमांड बुलाई जा रही हैं। कॉल रिकार्डिंग में न फंस जाएं ऐसे मे व्हाट्सएप कॉल की जा जाती है। दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed