बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट पहुंचीं और अपने बयान दर्ज कराए। आगे जानिए आखिर मामला क्या है पूरा-
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अचानक कोर्ट पहुंचीं पत्नी आलिया सिद्दीकी और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आलिया ने पति नवाजुद्दीन उनके भाइयों और मां आदि के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद वह मुकदमा जांच के लिए बुढ़ाना कोतवाली आ गया था। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस इस मुकदमे की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजली पांडे आज मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट में पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने उनके 164 के बयान दर्ज कराए। हालांकि आलिया ने पत्रकारों से बात करने से स्पष्ट मना कर दिया।
बताया गया कि पिछले महीने भी आलिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुढ़ाना कोतवाली में पहुंची थीं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस भी दे रखा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/