फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी तेरहवीं: पूरे रस्म-रिवाजों से किया स्वान का अंतिम संस्कार, क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरें

Fri, 16 Oct 2020 02:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Oct 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
A dog has been cremated and then performed thirteenth in Badam village of Meerut
स्वान का किया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव बाड़म में एक अनोखी तेहरवीं चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन कुछ लोगों के कार्य उपहास बन जाते हैं तो कुछ कार्य मानवता की मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक परिवार ने अपने घर में रहने वाली पुष्पा (स्वान) की मरने के बाद पूरे रस्म-रिवाजों से उसका अंतिम संस्कार किया है। यही नहीं इसके बाद उसकी तेरहवीं भी की है। आगे जानिए पूरा अपडेट-

A dog has been cremated and then performed thirteenth in Badam village of Meerut
स्वान का किया अंतिम संस्कार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव बाड़म में रामचंद्र त्यागी का परिवार रहता है। उनके तीन लड़कों में से एक लड़के योगेश के घर पर एक पालतू स्वान रहती थी। जिसका नाम उन्होंने पुष्पा रखा हुआ था। परिवार के सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। 

A dog has been cremated and then performed thirteenth in Badam village of Meerut
स्वान का किया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले स्वान की मृत्यु हो गयी, इससे परिवार में गहरा दुख पहुंचा है। बावजूद इसके दुखी परिवार ने पड़ोसियों के सहयोग से पुष्पा (स्वान) का ढोल बजाकर गांव के बाहर श्मशान घाट में उसकी चिता को सजाकर अंतिम संस्कार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A dog has been cremated and then performed thirteenth in Badam village of Meerut
स्वान का अंतिम संस्कार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिवार की सहमति से योगेश त्यागी पुत्र रामचंद्र त्यागी ने उसकी 16 अक्तूबर को तेहरवीं करने का फैसला किया। उसके लिए कार्ड तक छपवाकर बंटवाये।

विज्ञापन
A dog has been cremated and then performed thirteenth in Badam village of Meerut
तेरहवीं में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे शांति यज्ञ आरंभ हुआ। इसके बाद ब्रह्मभोज आरंभ हुआ। ब्रह्मभोज में आलू पूरी, हलवा, रायता परोसे गये। जिसमें परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सुबह से ये अनोखी तेहरवीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed