लोकसभा चुनाव का मतदान होने के साथ ही सराफा कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उनके अनुसार अक्षय तृतीया (07 मई ) पर बाजार में रौनक लौटेगी। यह दिन सोना खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा योग है जिसका कभी क्षय नहीं होता। सराफा कारोबारियों ने अक्षय तृतीया के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ में रिटेल कारोबारियों के अलावा थोक दुकानदारों ने भी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। आगे तस्वीरों में देखिए आभूषणों के एक से एक डिजाइन...
2 of 7
सोने के आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रिटेल में ग्राहक शोरूम पर जाकर मनपसंद डिजाइन के गहने अक्षय तृतीया पर खरीदने के लिए अभी से बुक करा रहे हैं। गहनों की एडवांस बुकिंग के बारे में कारोबारियों का मानना है कि अभी सोने के दाम घटे हैं, इसलिए ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। ताकि अक्षय तृतीया के दिन सस्ता सोना खरीद का लाभ ले सकें। इस मौके लिए बाजार में स्लीक डिजाइन के आधुनिक आभूषणों की नई रेंज आई है। इसमें हीरा, गोल्ड व रोज गोल्ड सभी के गहने हैं।
3 of 7
सोने के आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
हीरों में भी हल्के गहनों की मांग
अक्षय तृतीया के लिए बाजार में हल्के गहनों के खास डिजायन हैं। सोना ही नहीं हीरों के गहने में भी लाइटवेट गहनों की विशेष मांग है। बेशकीमती हीरे में भी युवा स्लीक सेट, अंगूठियां, चेन, ब्रेसलेट, चूड़ियां, लॉकेट, ईयरिंग्स की मांग कर रहे हैं। महिला-पुरुष दोनों के गहनों में हल्के गहनों की रेंज शोरूम पर उपलब्ध है। शादियों का मौसम होने के कारण चोकर सेट ऑर्डर पर तैयार कराए जा रहे हैं। राजस्थानी स्टाइल के चोकर, टॉप्स और झुमकों की विशेष मांग है।
4 of 7
सोने के आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
पसंद किए जा रहे कपल बैंड्स
शादियों का मौसम आ चुका है। दूल्हा-दुल्हन को उपहार में देने के लिए दोस्त पेयर ज्वैलरी की काफी मांग करते हैं। कपल ज्वैलरी में घड़ियों का कांबो, अंगूठी, चेन या ब्रेसलेट कांबो पसंद किया जाता है। इस समय कपल ज्वैलरी की भी मांग है। ज्वैलर्स ने कपल ज्वैलरी में सुंदर-सुंदर डिजायन लांच किए हैं। वर-वधू की कंबाइंड अंगूठी, ब्रेसलेट, कंगन, अंगूठियां, चेन, घड़ियों के सेट हैं।
5 of 7
सोने के आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वर के लिए टाई पिन और वधू की घड़ी के समान डिजायन वाली भी ज्वैलरी है। सोने, प्लेटिनम के साथ हीरा तीनों में ही कपल बैंड्स और कपल ज्वैलरी उपलब्ध है।