फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकबर बंजारा मुठभेड़: पिता ने जिंदगी भर गांव-गांव से पशु खरीदे, बेटा सात साल में बन बैठा अरबपति, मौत के बाद खुले कई बड़े राज

Thu, 21 Apr 2022 02:34 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Apr 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
Akbar Banjara encounter: Father bought cattle from village to village, Son became a billionaire in seven years
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

सात साल पहले गो तस्करी में उतरे अकबर बंजारा ने 300 करोड़ से ज्यादा की संपति अर्जित कर ली। सोमवार को अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने ढेर कर दिया। पीरू बंजारा गांव-गांव में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। उसके पांच बेटे थे, जिनको इसी काम में लगाया था। तीसरे नंबर का बेटा अकबर बंजारा सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन बैठा। 



अकबर ने गोतस्करी के इस धंधे में अपने छोटे भाई सलमान को भी शामिल कर लिया था। अकबर गोतस्करी के धंधे में आगे बढ़ता गया और उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। असम में रेड्डी गैंग से हाथ मिलाने के बाद तो वह अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर बन गया और विदेशों तक नेटवर्क फैला लिया। सात साल पहले गोतस्करी में उतरे बंजारा की करीब 300 करोड़ संपत्ति जांच में सामने आई है। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है।

Akbar Banjara encounter: Father bought cattle from village to village, Son became a billionaire in seven years
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

काली कमाई का प्रापर्टी में निवेश करता था अकबर 
अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने तीन साल पहले शास्त्रीनगर में आलीशन कोठी खरीदी, लिसाड़ीगेट में दो मार्केट बनाई, बिजनौर और बहसूमा में जमीन खरीदी है। वह 39 बीघा जमीन का बैनामा कराने की थी तैयारी में लगा हुआ था। पुलिस उसकी संपत्तियों की तलाश में जुटी है। 

Akbar Banjara encounter: Father bought cattle from village to village, Son became a billionaire in seven years
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

पुलिस का दावा है कि सात साल पहले गो-तस्करी में उतरे बंजारा की करीब 300 करोड़ संपत्ति जांच में सामने आई है। बुधवार पुलिस ने उसकी संपत्ति के बारे में देहात इलाके से जानकारी ली। जिसमें पता चला कि अकबर बंजारा ने बहसूमा में 58 बीघा आम का बाग खरीदा था।

पास में ही 39 बीघा बाग खरीदने के लिए भी अकबर बंजारे ने बयाना भी दिया हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीन साल से अकबर लगातार जमीन खरीद रहा है। तीन साल पहले शास्त्रीनगर आरटीओ के पास सेक्टर-10 में दो करोड़ में एक आलीशन कोठी खरीदी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akbar Banjara encounter: Father bought cattle from village to village, Son became a billionaire in seven years
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

लिसाड़ीगेट में 100 फुटा रोड फतेहउल्लापुर में दो मार्केट बनाई। जिसमें एक मार्केट में सात दुकान और दूसरी मार्केट में 5 दुकानें बनी है, जोकि किराये पर चलती है। इसके अलावा भी लिसाड़ीगेट में उसके कई प्लाट बताए हैं। 


 
विज्ञापन
Akbar Banjara encounter: Father bought cattle from village to village, Son became a billionaire in seven years
मेरठ पुलिस ने अकबर की कार को किया था सीज। - फोटो : amar ujala

बंजारे की कार से चलता था प्रॉपर्टी डीलर 
अकबर बंजारे की बहसूमा में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से दोस्ती थी। यह प्रॉपर्टी डीलर ही बंजारे को जमीन की खरीद-फरोख्त कराता था। अकबर ने छह महीने से उक्त प्रॉपर्टी डीलर को अपनी कार दी थी। यह कार अकबर बंजारे के नाम है और उसका रजिस्ट्रेशन लखनऊ का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed