फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भ्रष्टाचार : थानाध्यक्ष की कमाई 62 लाख, खर्च डेढ़ करोड़, हस्तिनापुर में बनाया था आलीशान फार्म हाउस, हुई एफआईआर 

Thu, 21 Apr 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Apr 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Corruption: SHO earned 62 lakhs, spent 1.5 crores, built a luxurious farm house in Hastinapur, FIR lodged
थानाध्यक्ष का फाइल फोटो वे जंगल में बना सीक्रेट फार्म हाउस - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पर मेडिकल थाने में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हो गया है। दरोगा धर्मेंद्र ने 9 वर्ष में 62 लाख रुपये कमाए लेकिन खर्चा करीब डेढ़ करोड़ किया। दरोगा ने मेरठ में फ्लैट समेत कई जगह संपत्ति खड़ी कर दी। एंटी करप्शन की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है।


  
पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने हस्तिनापुर में तैनाती के समय आलीशान फार्म हाउस बनाया था। यह फार्म हाउस घने जंगल के बीच सभी सुविधाओं से लैस था। अमर उजाला ने 29 नवंबर 2020 के अंक में समाचार प्रकाशित कर इसकी पोल खोली थी। धर्मेंद्र के शास्त्रीनगर स्थित फ्लैट में बिजली चोरी भी पकड़ी गई थी। इसमें उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके बाद धर्मेंद्र के कई अन्य कारनामे उजागर हुए।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर: मेरठ में सुपुर्द-ए-खाक किए गए अकबर बंजारा और सलमान के शव, जुटा भारी हुजूम, पुलिस-फोर्स तैनात

Corruption: SHO earned 62 lakhs, spent 1.5 crores, built a luxurious farm house in Hastinapur, FIR lodged
फार्म हाउस की ओर जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में चली एंटी करप्शन की जांच में धर्मेंद्र पर सभी आरोप पुष्ट हो गए। धर्मेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद बुधवार को मेडिकल थाने में धर्मेंद्र पर केस दर्ज कराया गया।


 
Corruption: SHO earned 62 lakhs, spent 1.5 crores, built a luxurious farm house in Hastinapur, FIR lodged
स्वीमिंग फूल - फोटो : अमर उजाला

एफआईआर के मुताबिक एंटी करप्शन में तैनात इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि दरोगा धर्मेद्र मूलरूप से आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र के भोपालकुंज का निवासी है। 2011 में पिता की मृत्यु के बाद आश्रित में धर्मेंद्र को नौकरी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corruption: SHO earned 62 lakhs, spent 1.5 crores, built a luxurious farm house in Hastinapur, FIR lodged
फार्म हाउस में बना शानदार कॉटेज। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

फार्म हाउस के लिए कहां से आई मिट्टी
लोगों ने बताया कि जहां पर धर्मेंद्र ने फार्म हाउस बनाया है वहां पर खेत काफी नीचा था। सवाल उठता है कि भराव के लिए मिट्टी कहां से आई। क्योंकि सेंक्चुरी क्षेत्र में खनन की भी अनुमति नहीं है। वहीं फार्म हाउस वाली जमीन पर हरे पेड़ भी थे, वह किसकी अनुमति से काटे गए।

विज्ञापन
Corruption: SHO earned 62 lakhs, spent 1.5 crores, built a luxurious farm house in Hastinapur, FIR lodged
फार्म हाउस में बना कॉटेज - फोटो : अमर उजाला

शासन की अनुमति के बाद हुई एफआईआर 
मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हो गया है, लेकिन इसकी जांच एंटी करप्शन करेगा। डीआईजी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा का कहना है कि भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की जांच एंटी करप्शन ही करता है। मुकदमे के वादी इंस्पेक्टर अशोक शर्मा हैं, लेकिन जांच दूसरे इंस्पेक्टर करेंगे। धर्मेंद्र के खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद ही शासन से अनुमति लेने के बाद ही मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed