चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में आज से भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। सभी कॉलेजों को सैनिटाइज कराया गया है। बिना मास्क के किसी भी कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
मेरठ में आठ माह बाद खुले काॅलेज-कैंपस, कोविड ने बदला कक्षाओं का नजारा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ कॉलेजों में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक और कुछ में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया गया है।
मार्च से सारे कॉलेज बंद पड़े हुए थे। सिर्फ अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का ही आयोजन किया गया था। बाकी छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षाओं के ही प्रोन्नत किया जा चुका है। ऐसे में आठ महीने से छात्र-छात्राएं कॉलेजों में नहीं आए थे।
प्रदेश सरकार द्वारा 23 नवंबर से भौतिक रूप से कक्षाएं चलाए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद सभी कॉलेजों में पहले से ही कक्षाओं को सैनिटाइज किए जाने का काम शुरू कर दिया था। प्रयोगशालाओं को लेकर गाइड लाइन का पूरा पालन करने को कहा गया है। यहां जो मैटीरियल रहेगा उसको सीधे बाहर नहीं फेंका जाएगा।
गर्ल्स कॉलेज में ज्यादा, कोएड में रहती है संख्या कम
विश्वविद्यालय कैंपस को छोड़ दें तो कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रहती है। मेरठ की बात करें तो गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की उपस्थिति अच्छी रहती है लेकिन कोएड कॉलेजों का बुरा हाल रहता है। यहां सिर्फ 20 से 30 फीसदी छात्र-छात्राएं ही आते हैं। गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की संख्या ठीक रहेगी।