{"_id":"64b2c9c569046725cf0c0527","slug":"accident-in-meerut-dak-kanwar-hits-high-tension-line-four-shiv-devotees-died-16-people-were-totel-2023-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ में भीषण हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराई डाक कांवड़, चाचा-भतीजा समेत छह शिवभक्तों की मौत, 16 लोग थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में भीषण हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराई डाक कांवड़, चाचा-भतीजा समेत छह शिवभक्तों की मौत, 16 लोग थे शामिल
Sun, 16 Jul 2023 03:12 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण हादसा हुआ। यहां भावनपुर थानाक्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में डाक कांवड़ आने के दौरान हादसा हो गया। कई कांवड़िया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, इनमें से छह की मौत हो गई जबकि कई बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं।
Meerut Accident
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे। ये सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भावनपुर थानाक्षेत्र के राली चौहान में बड़ा हादसा हो गया।
Meerut Accident
- फोटो : Amar Ujala
डाक कांवड़ के साथ चल रहे डीजे के हाईटेंश लाइन की चपेट में आते ही कांवड़िया करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए,इनमें से कई नीचे गिर पड़े। वहीं अन्य कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच शिवभक्तों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Accident
- फोटो : Amar Ujala
हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों को भी सूचना दी गई। बताया गया कि झुलसे कांवड़ियों में हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी की मौत हो गई है। ये भावनपुर थानाक्षेत्र के राल चौहान के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Meerut Accident
- फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही कांवड़ियों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।