फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: पिता के साथ वाॅक पर निकली थी, अनियंत्रित डग्गामार बस ने ली लाड़ली की जान

Mon, 14 Sep 2020 11:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accident: daggamar bus killed the teenager while she wnt on morning walk in meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रोहटा रोड पर पिता के साथ सुबह टहलने निकली बच्ची को तेज रफ्तार डग्गामार बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ का प्रयास किया।



मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर परिचालक को हिरासत में लिया। देरशाम फरार बस चालक नदीम पुत्र बाबू निवासी इस्सेपुर थाना गुलावटी बुलदंशहर को भी गिरफ्तार कर लिया।

Accident: daggamar bus killed the teenager while she wnt on morning walk in meerut
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह करीब छह बजे कंकरखेड़ा के विकासपुरी निवासी इम्तियाज अपनी बेटी साजिया (10) के साथ रोहटा रोड पर टहलने निकला था। इसी दौरान बड़ौत की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

लोगों ने परिचालक को दबोच कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा पहुंचे। उन्होंने परिचालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साजिया कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके पिता नाई का काम करते हैं। इम्तियाज ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Accident: daggamar bus killed the teenager while she wnt on morning walk in meerut
थाने में तहरीर देता बच्ची का पिता - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर फैली सिल्ट ने ले ली जान 
इम्तियाज का कहना है कि सड़क पर फैली सिल्ट ने मेरी बेटी की जान ले ली। रोहटा रोड पर नगर निगम ने नाले की सफाई के दौरान पिछले 15 दिन से सड़क पर सिल्ट डाल रखी है। आधी सड़क कचरे से पटी होने के कारण यातायात ठीक से संचालित नहीं हो पा रहा है। वहीं बस चालकों का गति पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने कहा कि तेज गति से चल रहीं डग्गामार बसों पर लगाम लगनी चाहिए। 

हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। -बिजेद्र सिंह राणा, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident: daggamar bus killed the teenager while she wnt on morning walk in meerut
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ और पुलिस बस को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
काल बनीं डग्गामार बसों पर नहीं कोई लगाम
सत्ताधारी नेताओं, पुलिस और परिवहन विभाग की शह पर दौड़ रही डग्गामार बसें लोगों की जान ले रही हैं। इन पर लगाम नहीं लगने से रोडवेज और आरटीओ को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

सपा सरकार में भाजपाई शहर में दौड़ने वाली डग्गामार बसों को लेकर खूब हल्ला मचाते थे। यह भी कहते थे कि भाजपा सरकार में ये बसें सड़कों पर नजर नहीं आएगी। लेकिन योगी सरकार के साढ़े तीन साल होने के बाद भी इनका संचालन बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
Accident: daggamar bus killed the teenager while she wnt on morning walk in meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह रोहटा रोड पर दर्दनाक हादसे के बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दिल्ली, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद और रोहटा रोड पर सैकड़ों डग्गामार वाहन फर्राटा भरते रहे। एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोज कार्रवाई की जाती है। अब इनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed