बागपत में दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि होते ही पुलिस-प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। गांव के एक किमी के दायरे को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
गांव में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के नेतृत्व में गांव को सैनिटाइज कराया गया है। ग्रामीणों को घर में ही रहने के लिए कहा गया। किसी ग्रामीण को अगर कोई जरूरत है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है।
3 of 6
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बृहस्पतिवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम रामनयन और सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। डीएम ने माइक से एलान किया कि इस गांव में कोरोना पीड़ित मिला है। गांव वालों घर में ही रहना। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव को सैनिटाइज किया। डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि गांव को सैनिटाइज कराया गया है। लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
4 of 6
लोगों को जागरूक करतीं डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह गांव में घूमता रहा कोरोना पीड़ित
कोरोना पीड़ित युवक 19 मार्च को दुबई से अपने गांव लौटा था। खांसी और बुखार की शिकायत हुई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। 24 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पांच दिन तक युवक गांव के सैकड़ों लोगों से मिला था। ऐसे में पूरे गांव में भय की स्थिति बनीं हुई है।
5 of 6
पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि जिन लोगों के संपर्क में पीड़ित रहा था, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। परिवार के लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।