सड़कों पर गूंजने लगा बोल बम-बम, चौधरी देवीलाल की स्मृति में कांवड़ लेकर पहुंचा हरियाणा का शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी अधूरी तैयारियों के साथ शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। यूपी के अलग अलग शहरों से कांवड़ियों का शहर में आगमन शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे में शहर से गुजरने वाले शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
जिला प्रशासन की अभी तक कांवड़ मार्गों पर बेरिकेडिंग, बिजली, स्वास्थ्य सेवा शुरू नहीं हो पाई है। पिछले दो दिनों में 250 से लेकर 300 कांवड़िये राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं। वहीं दर्शकों में कांवड़ मार्ग से गुजरने वाली अनोखी कांवड़ देखने का भी उत्साह बना हुआ है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में कांवड़ लेकर पहुंचे पानीपत जिले का रिसालू गांव निवासी सतवीर सभी के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
अक्सर शिवभक्त जहां गेरुए रंग के वस्त्रों में नजर आते हैं। वहीं सतवीर हरे रंग के लिबास में कांवड़ लेकर पहुंचे हैं। आकर्षण का केंद्र बनी इस कांवण को भी उन्होंने हरे रंग से सजाया है। वहीं कांवड़ पर चौधरी देवीलाल की तस्वीर भी लगाई हुई है।