फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलीशान कोठियों में सेक्स रैकेट का बड़ा 'खेल', विदेशी लड़कियों का होता है सौदा, ये है पूरा सच

Tue, 18 Jun 2019 05:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
A big sex racket is exposed in Meerut at Uttar Pradesh
मौके पर अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अमर उजाला टीम ने फिर से एक बड़ा स्टिंग किया है। इस बार भी एक ऐसे रिटायर्ड अफसर की पोल खुली है। जिसके बारे में जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। यहां रईसजादों की कोठियों में विदेशी लड़कियों का सौदा होता है...! आइए अगली स्लाइडों में बताते हैं पूरा सच-

A big sex racket is exposed in Meerut at Uttar Pradesh
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

साकेत में एक सरकारी कर्मचारी की कोठी है, जहां लड़कियां आती हैं। कोठी में विदेश से भी लड़कियां आना बताया गया। यह धंधा आबूलेन स्थित अपनी कोठी में इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी ऑपरेट कर रहा है। रिपोर्टर आबूलेन पहुंचा और रिटायर्ड अधिकारी की कोठी का दरवाजा खटखटाया। करीब 60 साल के वृद्ध आए और कहा, अंदर आ जाओ। कोठी में दो महिलाएं और तीन साल का एक बच्चा था। बोले, कैसे आए हो। रिपोर्टर ने कहा, क्या है आपके यहां पर। रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि हमारे यहां सारी सुविधाएं हैं, जैसा चाहो, वैसा माल मिलेगा। बस फिर क्या था, वह रिपोर्टर को एक कमरे में ले गया, जहां लड़कियों की मानो नुमाइश लगी थी। इस बातचीत की वीडियो अमर उजाला के पास है।

A big sex racket is exposed in Meerut at Uttar Pradesh
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोठों से कोठियों तक... 
बता दें कि मेरठ के रेडलाइट एरिया में 75 कोठे थे, जिनमें 400 सेक्सवर्कर थीं। पुलिस ने 45 कोठों से सेक्सवर्करों को भगाया और वहां अपने ताले लगाए। लेकिन सेक्सवर्करों के धंधे को चलाने वाली कोठा संचालिका और दलाल एक्टिव हैं। पड़ताल में पता चला कि कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया बंद होने के बाद सेक्स वर्कर शहर और आसपास के जनपदों में फैल गई हैं। इन कोठियों पर भी ये सेक्स वर्कर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
A big sex racket is exposed in Meerut at Uttar Pradesh
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी सेक्स वर्करों के बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई है। रिटायर्ड अधिकारी दलदल में फंसे कोठा संचालिका और दलालों के निशाने पर रिटायर्ड अधिकारी है। पॉश इलाके में कई अलग-अलग विभागों से रिटायर्ड हुए अधिकारी अपनी कोठियों में सेक्स रैकेट का धंधा चलवा रहे है। बताया गया है कि इनमें उनकी पत्नी भी लिप्त है।

विज्ञापन
A big sex racket is exposed in Meerut at Uttar Pradesh
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नहीं किया पुनर्वास, बस निकाल दिया...
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने रेडलाइट एरिया से कोठे खाली कराकर सेक्सवर्करों को वहां से भगा दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के बारे में कुछ नहीं सोचा। इसका नतीजा यह रहा कि सेक्सवर्करों ने अलग-अलग पॉश इलाके में ठिकाना बना लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed