फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Accident: बेकाबू पिकप ने पहले अधेड़ को कुचला, फिर भागने के चक्कर में किशोरी को राैंदा; दोनों की माैत

Sun, 08 Jun 2025 09:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर घोसी कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया था। यहां डाॅक्टराें ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
UP Accident news uncontrolled pickup crushed middle-aged man and teenager both died
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

Road Accident in Mau: घोसी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल के पास रविवार की सुबह सात बजे बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद जैसे लोगों ने उसे रोकने की कोशिश तो आरोपी चालक बैक कर भागने के प्रयास में सड़क किनारे से जा रही एक किशोरी को रौंद दिया। 

UP Accident news uncontrolled pickup crushed middle-aged man and teenager both died
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद दोनों घायलों  को मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पिकप की तलाश में जुटी है।

UP Accident news uncontrolled pickup crushed middle-aged man and teenager both died
सड़क हादसे के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी जगतू (50) पुत्र स्वर्गीय रामपत नींबू-पानी बेचने का काम करता था। इसके लिए वह रविवार की सुबह रोज की तरह साइकिल से बर्फ की सिल्ली लेने के लिए घोसी आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Accident news uncontrolled pickup crushed middle-aged man and teenager both died
बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

अभी वह चीनी मिल के पास पहुंचा था कि दोहरीघाट की तरफ से आ रहे बेकाबू पिकप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आस पास के लोगों ने पिकप को पकड़ने के लिए घेराबंदी जैसे ही शुरू किया, वैसे ही पिकप चालक ने गाड़ी को बैक कर वापस भागने की कोशिश में सड़क पर पैदल कोचिंग जा रही बड़ागांव निवासी खुशी मोदनवाल (16) को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
UP Accident news uncontrolled pickup crushed middle-aged man and teenager both died
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

उधर हादसे के बाद दोनों घायलों को लोग लेकर घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed