फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के सामने मां की हत्या: ससुराल पहुंचकर पत्नी के सिर पर फावड़े से किए ताबड़तोड़ वार, शव के पास ही बैठा रहा आरोपी पति

Wed, 19 Jan 2022 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Jan 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife in front of daughter of her in-laws house stabbed her with shovel in mau
पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घरेलू विवाद से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में पत्नी के सिर में फावड़े से वारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति घटनास्थल पर बैठा रहा। बुधवार दोपहर हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ और रानीपुर थाने के एसओ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत की है।

Husband murdered wife in front of daughter of her in-laws house stabbed her with shovel in mau

पुलिस के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी प्रमिला पुत्री सोमारी देवी की शादी करीब 14 साल पहले हलधरपुर थाना क्षेत्र के इशहतपुर गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। प्रमिला चार माह पूर्व ही अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहने वाली बुजुर्ग मां की सेवा लिए आई हुई थी।

Husband murdered wife in front of daughter of her in-laws house stabbed her with shovel in mau

बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुनील अपनी ससुराल पहुंचा। जहां उसकी पत्नी घर के बाहर लगी मशीन में कपड़ा धो रही थी। सुनी जब पहुंचा तो प्रमिला से उसका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर सुनील पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। गुस्से में आकर सुनील ने घर के पास रखे फावड़े पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murdered wife in front of daughter of her in-laws house stabbed her with shovel in mau

महिला की हत्या की जानकारी मिलने पर एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज के साथ सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Husband murdered wife in front of daughter of her in-laws house stabbed her with shovel in mau

घटना से सहम गई मृतका की बड़ी बेटी
घटना जिस समय हुई मृतका की मां सोमारी देवी काम करने के लिए घर से बाहर गई थी। घटना के समय मृतका की बड़ी बेटी रोशनी और उसका पुत्र शुभम घर में मौजूद था। पिता के आने की आहट पाकर रोशनी घर के बाहर निकली थी, लेकिन पिता के उग्र रूप को देखकर वह सहम गई। इसी बीच उसके माता-पिता में विवाद के बाद यह घटना हो गई। घटना से रोशनी सिहर गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed