Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   6 mothers-in-law and 3 daughters-in-law observed a fast together; the new daughters-in-law upheld the tradition.

Mau News: 6 सास, 3 बहुओं ने एक साथ रखा वर्त, नई बहुओं ने निभाई परंपरा

Mon, 16 Nov 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
6 mothers-in-law and 3 daughters-in-law observed a fast together; the new daughters-in-law upheld the tradition.
छठ पूजा पर एक घर की नौ महिलाओं ने रखा व्रत। स्राोत- स्वयं
मऊ। जिले में एक घर ऐसा भी है जहां एक ही चूल्हे पर 9 व्रतियों का प्रसाद बना। छठ महापर्व पर सहादतपुरा स्थित पुरानी तहसील के पास रहने वाले इस परिवार में 6 सास और 3 बहुओं ने एक साथ व्रत रखा।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि तीन बहुओं में दो बहुएं इसी साल इस घर में आई हैं। नई दुल्हन के लिए ससुराल में पहला छठ अक्सर सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। लेकिन यहां दोनों नई बहुओं ने सासों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। सुबह घाट पर जब 9 महिलाएं एक साथ अर्घ्य देने पहुंचीं तो देखने वाले भी रुक गए। घर के मुखिया मुरलीधर मद्धेशिया ने बताया कि हमारे घर में आज भी सब एक साथ रहते हैं। किचन एक है तो मन भी एक है।
विज्ञापन

वहीं घर की सबसे बड़ी बहू नीतू और दूसरे नंबर की संगीता और तीसरे नंबर की रेखा और चौथे नंबर की रीता और पांचवें नंबर की बहू मयूरी और छोटी बहू नीलम ने बताया कि छठ की तैयारी अकेले नहीं होती, सब मिलकर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि अब हमारे इस इस काम तीसरी पीढ़ी के बहू शिल्पी, आंचल और प्रिया भी शामिल हो गई है। छठ के पहले दिन से कोई ठेकुआ बनाता है, कोई घाट का सामान संभालता है, कोई बच्चों को संभालता है। बताया कि घर का मुख्य व्यवसाय होटल और रेस्टोरेंट का है। पुरुष सदस्य दिनभर कारोबार में व्यस्त रहते हैं, लेकिन छठ पर पूरा परिवार घाट पर एक साथ दिखता है। शहर में जहां लोग छठ के लिए व्रती खोजते फिरते हैं, वहां इस घर में व्रत रखने वालों की संख्या ही सबसे बड़ी पहचान बन गई है।
6 सासों का आशीर्वाद और 3 बहुओं की श्रद्धा, यही इस परिवार की परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed