{"_id":"6afb486861e720fd34096b58","slug":"no-fever-or-cough-yet-pneumonia-is-reaching-the-lungs-mau-news-c-295-1-mau1001-155141-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बुखार और खांसी नहीं... फिर भी फेफड़ों तक पहुंच रहा निमोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बुखार और खांसी नहीं... फिर भी फेफड़ों तक पहुंच रहा निमोनिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती बालक। संवाद
मऊ। सर्दी ने दस्तक दी नहीं कि बच्चों के अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है। बुखार-खांसी तो आम है ही, लेकिन इस बार डॉक्टरों को सबसे ज्यादा डरा रहा है वो निमोनिया जो बिना बुखार और बिना खांसी के आ रहा है। बाहर से बच्चा बिल्कुल सामान्य दिखता है, खेलता-कूदता भी है, लेकिन अंदर ही अंदर फेफड़ों में संक्रमण फैलता रहता है। माता-पिता को लगता है ठंड के कारण बच्चा सुस्त है और जब तक वे अस्पताल पहुंचते हैं, तब तक सांस तेज चलने लगती है और ऑक्सीजन घटने की समस्या सामने आ रही है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीएस साहनी के अनुसार इस बार साइलेंट निमोनिया के केस ज्यादा आ रहे हैं। हर दिन एक या दो केस उनकी ओपीडी में आ रहा है। बताया कि इसमें शुरुआत में न तो तेज बुखार आता है और न ही लगातार खांसी। बच्चा दूध पीना कम कर देता है, थोड़ा सुस्त हो जाता है, कभी-कभी सांस लेने में हल्की तेजी आ जाती है। यही वो संकेत हैं जिन्हें माता-पिता ठंड या थकान समझकर टाल देते हैं।
महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कंचन लता का कहना है, निमोनिया में फेफड़ों की छोटी-छोटी थैलियों में पानी और मवाद भर जाता है। इससे ऑक्सीजन खून तक ठीक से नहीं पहुंच पाती। बाहर से बच्चा सामान्य लगता है, लेकिन अंदर ऑक्सीजन सेचुरेशन धीरे-धीरे गिर रहा होता है। यही कारण है कि बच्चा अचानक गंभीर हो जाता है।
विज्ञापन
2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा खतरे में
कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश मद्धेशिया बताते हैं कि 5 साल से कम, खासकर 2 साल से कम उम्र के बच्चे, समय से पहले पैदा हुए बच्चे, कम वजन वाले बच्चे और जिनका टीकाकरण अधूरा है, उनमें खतरा सबसे ज्यादा है। ठंड में घर के अंदर धुंआ, अंगीठी, चूल्हे का धुंआ और बंद कमरे में भीड़ भी संक्रमण को बढ़ा देती है। अगर बच्चा एक मिनट में 50 से ज्यादा बार सांस ले रहा है, पसलियां चल रही हैं, नाक फूल रही है, होंठ नीले पड़ रहे हैं या दूध पीने से मना कर रहा है, तो यह सामान्य सर्दी नहीं है। तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। घर पर भाप या एंटीबायोटिक से समय बर्बाद करना भारी पड़ सकता है। निमोनिया से बचाव इलाज से कहीं आसान है। उनका कहना है, बच्चे को ठंडी हवा और भीड़ से बचाएं। मां का दूध 6 महीने तक सबसे बड़ी सुरक्षा है। पीसीवी और अन्य टीके समय पर लगवाएं। बच्चे को गर्म कपड़े पहनाएं, लेकिन इतना भी नहीं कि पसीना आ जाए। हाथों की सफाई और घर में हवादार माहौल रखें।
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सांस का तेज चलना, पसलियों का चलना
दूध पीना कम करना या मना करना
लगातार सुस्ती, रोना या चिड़चिड़ापन
होंठ या नाखूनों का नीला पड़ना