{"_id":"6afb542f4e300ee9bb060907","slug":"50-of-93-resource-cooperative-societies-do-not-have-dap-fear-of-sowing-being-delayed-mau-news-c-295-1-svns1028-155130-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 93 में से 50 फीसदी साधन सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं, बोआई पिछड़ने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 93 में से 50 फीसदी साधन सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं, बोआई पिछड़ने का डर
विज्ञापन
गजियापुर में साधन सहकारी समिति पर पहुंचे किसान।संवादं
मऊ। रबी सीजन में गेहूं की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन सोमवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि जिले की 93 साधन सहकारी समितियों में से करीब 50 फीसदी पर डीएपी का अभाव बना हुआ है। डीएपी की किल्लत से किसानों को बोआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। समितियों पर डीएपी न मिलने से निजी उर्वरक विक्रेताओं की खूब चांदी कट रही है। किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। इस बीच सहकारिता विभाग के अधिकारी बफर गोदाम में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं।
जिले में गेहूं, सरसों, चना और मटर की बोआई चल रही है। ऐसे में किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन समितियों पर इसका स्टॉक खत्म होने से परेशानी बढ़ती ही जा रही है। खेत तैयार होने के बावजूद किसानों को खाद के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समय से खाद नहीं मिलने पर बोआई पिछड़ सकती है और इसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। समितियों पर डीएपी की किल्लत से किसानों को महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग की तरफ से किसानों की मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा सकी है।
सहकारिता विभाग के आंकड़ों के अनुसार रबी सीजन में डीएपी का लक्ष्य 4932 मीट्रिक टन, एनपीके 1422 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की तरफ से 3800 मीट्रिक टन डीएपी और 549 मीट्रिक टन एनपीके समितियों को भेजी जा चुकी है। जबकि बफर गोदाम में 1413 मीट्रिक टन डीएपी और 532 मीट्रिक टन एनपीके का स्टॉक पड़ा हुआ है। समितियों की मांग के अनुरूप डीएपी और एनपीके की आपूर्ति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
समिति-एक
समितियों पर एक सप्ताह से बंद है खाद वितरण
अमिला में साधन सहकारी समिति अमिला कोट पर सोमवार को खाद का वितरण नहीं हुआ। रबी सीजन के दौरान करीब दो सप्ताह पहले डीएपी की एक ट्रक खेप पहुंची थी। इसका कुछ किसानों में वितरण किया गया। लेकिन सीमित मात्रा में खाद मिलने के बाद स्टॉक समाप्त हो गया। तब से किसान खाद की आस में समिति का चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसानों के सामने निजी दुकानों से खाद खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं साधन सहकारी समिति बहरामपुर की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। केंद्र प्रभारी उमाकांत के अनुसार, दो अक्तूबर के बाद से अब तक 920 बोरी डीएपी का वितरण किसानों को किया जा चुका है। हालांकि पिछले करीब एक सप्ताह से खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण वितरण पूरी तरह बंद है।
समिति-2
साधन सहकारी समिति बढुुआगोदाम पर नहीं आई डीएपी
बढुआगोदाम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गेहूं की बोआई चल रही है, लेकिन समितियों पर किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। जबकि नवंबर का 15 दिन बीत चुका है। साधन सहकारी समिति बढुुआगोदाम पर डीएपी का अकाल है। किसान समिति का चक्कर काटने को विवश हैं। इस संबंध में क्षेत्र के किसानों का कहना है कि समितियों पर किसानों की जरूरत के समय खाद ही नहीं मिलती है। कब खाद आती है कब बंट जाती है। पता नहीं चलता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
समिति-3
किसानों को सताने लगी है बोआई पिछड़ने की चिंता
मझवारा में स्थानीय बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। समिति से तीन हजार किसान जुड़े हैं। रबी सीजन में 1500 बोरी ही डीएपी का वितरण हो सका है। समिति पर डीएपी की आपूर्ति न होने से किसानों को बोआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेत तैयार है, लेकिन डीएपी के अभाव में गेहूं की बोआई नहीं हो पाई है। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। साधन सहकारी समिति के सचिव मनीष राय का कहना है कि 1500 रुपये की डिमांड की गई है।
समिति-4
डीएपी का स्टॉक खत्म, चक्कर काट रहे किसान
रानीपुर क्षेत्र के धर्मसीपुर वीपैक्स समिति पर तीन दिन से डीएपी और एनपीएस का स्टॉक खत्म हो गया है, इससे किसानों को समिति का चक्कर काटना पड़ रहा है। सोमवार को समिति तो खुली थी मगर डीएपी न रहने के कारण सन्नाटा पसरा था।
समिति-5
मांदी दुल्लह में डीएपी का स्टॉक खत्म
बोझी क्षेत्र के मांदी दुल्लह साधन सहकारी समिति पर आई 250 बोरी डीएपी का वितरण कार्य पूरा हो गया है। स्टॉक खत्म होने के बाद किसान खाद के लिए चक्कर काटने को विवश हैं। निजी उर्वरक विक्रेता मनमाने दाम पर खाद बेच रहे हैं।
प्रतिक्रिया
सरसों की बोआई के लिए एक बोरी खाद लेने साधन सहकारी समिति पहुंचे थे, लेकिन समिति पर ताला बंद होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल सकी। खेतों में नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। यदि समय रहते खाद उपलब्ध नहीं हुई तो बोआई में देरी हो सकती है, जिसका असर फसल उत्पादन पर असर पड़ सकता है।-पंकज राय, किसान,
गेहूं की बोआई का समय चल रहा है। लेकिन समिति पर मांग के अनुरूप डीएपी ही नहीं मिल पा रही है। निजी उर्वरक की दुकानों पर अधिक दाम पर मिल रही है। शिकायत के बाद भी समितियों पर उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा सकी है।-राम सिंह पटेल, किसान
विभाग की तरफ से 3800 मीट्रिक टन डीएपी और 549 मीट्रिक टन एनपीके समितियों को भेजी जा चुकी है। मांग के हिसाब से समितियों पर खाद की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि बफर गोदाम में 1413 मीट्रिक टन डीएपी और 532 मीट्रिक टन एनपीके का स्टॉक पड़ा हुआ है। जल्द ही 2600 मीट्रिक टन डीएपी की रैक उपलब्ध हो जाएगी। -वीपी सिंह, एआर, सहकारिता