{"_id":"6afb47f8f4024f30b90578d4","slug":"call-to-make-the-event-in-lucknow-on-december-6th-historic-mau-news-c-295-1-mau1001-155148-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: छह दिसंबर को लखनऊ में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: छह दिसंबर को लखनऊ में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
ख़िरीकोठा में बसपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते प्रत्याशी भरत सिंह।संवाद
Link Copied
फतहपुर मंडाव। बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को फतहपुर मंडाव के ख़िरीकोठा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य मंडल प्रभारी ओमप्रकाश शास्त्री ने छह दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ओमप्रकाश शास्त्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। मधुबन विधानसभा के बसपा प्रभारी प्रत्याशी भरत भैया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2027 में मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी। इसकी शुरुआत मधुबन विधानसभा से होगी। सम्मेलन की अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार सिंटू ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार, आलोक मल्ल, गौरीशंकर आचार्य, फैज आलम, त्रिलोकीनाथ सोनकर और राजीव कुमार राजू सहित कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।