उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घरेलू विवाद से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में पत्नी के सिर में फावड़े से वारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति घटनास्थल पर बैठा रहा। बुधवार दोपहर हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ और रानीपुर थाने के एसओ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत की है।
बेटी के सामने मां की हत्या: ससुराल पहुंचकर पत्नी के सिर पर फावड़े से किए ताबड़तोड़ वार, शव के पास ही बैठा रहा आरोपी पति
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन