उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शाहपुर गांव में मंगलवार की रात झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की घटना से इलाके में मातम छाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पांचों शवों का पोस्टमार्टम रात में ही कराकर भोर में परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए एक साथ पांच अर्थियां उठीं तो पूरा गांव चीत्कार उठा। परिजनों के करुण क्रंदन से सभी का कलेजा फटा जा रहा था।
कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी स्व. श्यामदेव राजभर की पुत्री गुड़िया राजभर (32) का विवाह 15 वर्ष पहले जिले के दोहरीघाट निवासी रमाशंकर राजभर से हुआ था। दोनों के तीन पुत्र थे। करीब पांच वर्ष पहले पति से विवाद होने के कारण गुड़िया अपने मायके में झोपड़ी बनाकर बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद गुड़िया अपने बच्चों अभिषेक राजभर (12), दिनेश राजभर (10), अंजेश राजभर (6) और अपनी बहन शिव कुमारी की बेटी चांदनी (14) के साथ झोपड़ी में सोने चली गई।
2 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 9:30 बजे झोपड़ी में रखे चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क गई और उसमें सो रहे पांचों लोग जिंदा जल गए। बुधवार को भोर में पुलिस की मौजूदगी में तमसा नदी के तट पर पांचों का अंतिम संस्कार किया गया।
3 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में देर शाम हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक ही झटके में पूरा परिवार भीषण अग्निकांड के भेंट चढ़ गया। घटना के समय गुड़िया और उसके बच्चे भोजन के बाद गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक मड़ई से उठते लपटें और बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
4 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया तो महिला, किशोरी और तीनों बच्चों का शव बुरी तरह जला हुआ मिला। पहचान करना भी संभव नहीं हो पा रहा था। इस भीषण कांड में एक ही परिवार के सभी सदस्यों की मौत ने न केवल गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि मौके पर पहुंचे आला अधिकारी भी इस घटना से आहत दिखे।
5 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में मंगलवार रात चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की सूचना मिलते ही देर रात करीब 11 बजे डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच करेगी।