फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मऊ अग्निकांड में जले एक ही परिवार के पांच लोग, जले हुए शव बरामद, नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Wed, 28 Dec 2022 09:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Dec 2022 09:56 AM IST
सार

कोपागंज थाना के शाहपुर गांव में  मंगलवार की देर शाम अग्निकांड में मृत एक ही परिवार के पांचों सदस्य का अंतिम संस्कार होगा। वहीं घटना किस वजह से घटी इसको लेकर दूसरे दिन प्रशासन और पुलिस की टीम जांच करेगी। 

विज्ञापन
PHOTOS: Five people of the same family burnt together in Mau fire, burnt bodies recovered, people were stunned
मऊ अग्निकांड में जले एक ही परिवार के पांच लोग - फोटो : अमर उजाला

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मड़ई में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है। 

PHOTOS: Five people of the same family burnt together in Mau fire, burnt bodies recovered, people were stunned
जले हुए शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव निवासी गुड़िया राजभर (32) का विवाह दोहरीघाट निवासी रमाशंकर के साथ हुआ था। करीब पांच वर्षं से गुड़िया अपने आठ, दस और 12 साल के तीन बच्चों और बहन की 14 साल की बेटी के साथ अपने मायके शाहपुर में ही मड़ई में रहती थीं। 
 
PHOTOS: Five people of the same family burnt together in Mau fire, burnt bodies recovered, people were stunned
मड़ई में आग की लपटें देखकर लोग चिल्लाने लगे - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात अचानक मड़ई में आग की लपटें देखकर लोग चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Five people of the same family burnt together in Mau fire, burnt bodies recovered, people were stunned
सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
गुड़िया राजभर, किशोरी उसकी बहन की बेटी तथा तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। कोपागंज एसओ ने बताया कि घटना में पांचों की मौत हो गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
PHOTOS: Five people of the same family burnt together in Mau fire, burnt bodies recovered, people were stunned
एक ही परिवार के पांचों सदस्य का आज अंतिम संस्कार होगा। - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के पांचों सदस्य का आज अंतिम संस्कार होगा। वहीं घटना किस वजह से घटी इसको लेकर दूसरे दिन प्रशासन और पुलिस की टीम जांच करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed