फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2024: लल्ला का हुआ जन्म तो जयकारों से गूंज उठी नगरी, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; देखें वीडियो

Tue, 27 Aug 2024 12:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2024: Mathura reverberated with cheers As soon as Kanha born welcomed with shower of flowers video
Janmashtami 2024: लल्ला का हुआ जन्म तो जयकारों से गूंज उठी नगरी - फोटो : संवाद

कान्हा की नगरी मथुरा अपने लल्ला के स्वागत को तैयार है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर ही नहीं अपितु पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से मथुरा नगरी जगमगा रही है। अपने कान्हा के स्वागत को देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु भजन कीर्तन में मस्त हैं। वह कीर्तन गाते हुए मस्ती में झूम रहे हैं। 



तीर्थनगरी मथुरा में आनंद और उल्लास में डूबे भक्त, भूख प्यास को भूलकर आराध्य के जन्म की प्रतीक्षा में सोमवार मध्यरात्रि घड़ी की टिक-टिक करती सुइयों को व्याकुलता से निहार रहे थे। रात्रि 12 बजे घड़ी की दोनों सुइयों का संगम होते ही भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर ब्रज में कान्हा के जन्म का उद्घोष हो गया।
 

Janmashtami 2024: Mathura reverberated with cheers As soon as Kanha born welcomed with shower of flowers video
कान्हा के जन्म के बाद दुग्ध स्नान कराते सेवायत - फोटो : संवाद
नटवर नागर के जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अजन्मे के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। देवकीनंदन के जन्मोत्सव पर मानो ब्रज का कण-कण धन्य हो गया। गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला... और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
 
Janmashtami 2024: Mathura reverberated with cheers As soon as Kanha born welcomed with shower of flowers video
कान्हा का जन्म होते ही पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत - फोटो : संवाद
इससे पहले शाम को कान्हा के स्वागत में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति द्वारा नगर में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों के दर्शन कर भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। इसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2024: Mathura reverberated with cheers As soon as Kanha born welcomed with shower of flowers video
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के आस पास मौजूद श्रद्धालु - फोटो : संवाद
शोभायात्रा में भरतपुर गेट से शुरू होकर होलीगेट, छत्ता बाजार, असकुंडा बाजार, विश्राम घाट, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीगगेट से होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। इसमें झांकियों के आगे-आगे सजेधजे ऊंट, घोड़ा चल रहे थे। 
 
विज्ञापन
Janmashtami 2024: Mathura reverberated with cheers As soon as Kanha born welcomed with shower of flowers video
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
भगवान गणेश की झांकी के पीछे यमुना महारानी, लड्डू गोपाल की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इन झांकियों के मध्य बैंड-बाजे एवं ढोल नगाड़े की धुन पर भक्तजन नाचते-झूमते चल रहे थे। राधे-राधे संकीर्तन मंडल, केशव देव भगवान की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed