{"_id":"69d671c1db27e3ebfe0824d5","slug":"sister-murders-brother-in-collusion-with-her-lover-in-mainpuri-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात किसी और की बाहों में थी बहन, ससुराल में भाई को मरवा डाला; भांजे ने किया चाैंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात किसी और की बाहों में थी बहन, ससुराल में भाई को मरवा डाला; भांजे ने किया चाैंकाने वाला खुलासा
Wed, 08 Apr 2026 08:51 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:51 PM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन की ससुराल में भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को भी गायब कर दिया गया। मामले में 10 साल के भांजे ने चाैंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के ताल मोहल्ला में बहन को ससुराल छोड़ने आए युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह भांजे ने मामा की हत्या किए जाने की जानकारी दी, जिसे सुन परिजन के होश उड़ गए। काफी देर तलाश के बाद शाम को शव घटनास्थल से करीब ढाई किलो मीटर दूर कूड़ी के पास मिला, पुलिस ने मृतक की बहन व प्रेमी को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।
Trending Videos
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव करथिया निवासी 25 वर्षीय करन मिश्रा मंगलवार सुबह बहन पूजा को उसकी ससुराल ताल मोहल्ला कुसमरा थाना किशनी छोड़ने आया था। रात को वह बहन के घर पर ही रुक गया था, बुधवार सुबह पूजा ने मायके फोन कर बताया कि भाई पांच बजे घर के लिए निकल गए हैं। करन जब घर नहीं पहुंचा तो भाई मोहित मिश्रा व अन्य परिजन तलाश करते हुए पूजा के घर पहुंचे, करीब 12 बजे तक तलाश की, मगर कोई पता नहीं लगा।
शव की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थक हार कर जब घर पहुंचे तो 10 वर्षीय भांजे रितिक दुबे ने चौंकाने वाली जानकारी दी, जिसे सुन कर सभी के होश उड़ गए। उसने बताया कि रात को नगला भूपति कुसमरा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू घर में आया, तब मामा जाग गए और दोनों के बीच झगड़ा हुआ। तभी जीतू ने तमंचे से मामा के गोली मार दी। उसने बताया कि मां भी जीतू के सहयोग में थी। गोली मारने के बाद जीतू मामा के शव को वहां से ले गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन पूजा व जीतू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, फोरेंसिक टीम ने घर पर पहुंच कर जांच शुरू की, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच घंटे चली तलाश के बाद मिला शव
पुलिस व करन के परिजन शव की हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे थे, घर में फोरेंसिक टीम ने हर कोना खंगाला, भांजे द्वारा दी गई जानकारी पर साक्ष्य संकलन किया, नमूने भी लिए गए। मगर, घर से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की बहन और हत्यारोपी टूट गया, उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल से दूर कूड़ी के पास नदी किनारे फेंक दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया, करन के सिर में गोली मारी गई थी।
पुलिस व करन के परिजन शव की हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे थे, घर में फोरेंसिक टीम ने हर कोना खंगाला, भांजे द्वारा दी गई जानकारी पर साक्ष्य संकलन किया, नमूने भी लिए गए। मगर, घर से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की बहन और हत्यारोपी टूट गया, उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल से दूर कूड़ी के पास नदी किनारे फेंक दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया, करन के सिर में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच और पूछताछ की तो मृतक के भांजे ने हत्या किए जाने की जानकारी दी, मृतक की बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर भाई की हत्या में सहयोग करने की बात कबूली है, शव बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-आगरा में जलसंकट: 48 घंटे प्यासे रहेंगे 100 से अधिक इलाके, इन क्षेत्रों में किल्लत; टैंकर के लिए यहां करें फोन
ये भी पढ़ें-आगरा में जलसंकट: 48 घंटे प्यासे रहेंगे 100 से अधिक इलाके, इन क्षेत्रों में किल्लत; टैंकर के लिए यहां करें फोन