कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव के परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा का विवाह महराजगंज जिले के खेसरारी गांव के टोला पकडीयहवां में होना है। शादी के एक दिन पहले मटकोड़ के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पकड़ीयहवां टोले के लोग गम के समंदर में डूबे हुए हैं। यहां हर कोई इस घटना से आहत है। अब तो लड़की के घरवाले किसी तरह बुझे मन से रस्म अदायगी में जुटे हैं कि किसी तरह से शादी की औपचारिकता पूरी हो जाए।
खेसरारी गांव के पकड़ीयहवां टोले के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा कुछ बोलने के पहले फफक कर रो पड़े। इस घटना से गमगीन सुरेंद्र ने बताया कि बेटी सीमा की शादी धूमधाम से करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। ईश्वर ने ऐसा कर दिया कि आजीवन न भूलने वाली घटना हो गई। बृहस्पतिवार को शादी होनी है। खुशियों के बजाय गम की सौगात मिली, इसे बयां करने के लिए शब्द ही नहीं है। इस घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है।
2 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
सीमा के भाई आकाश कुशवाहा ने कहा कि चार पांच लोग दुल्हे के साथ शादी में आएंगे, किसी तरह से रस्में पूरी कर ली जाएंगी। सारे अरमान पल भर में खाक हो गए, अब क्या किया जाए? इस घटना को सोचकर रूह कांप जा रही है।
3 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्य गोपाल एवं भगवंत ने कहा कि भतिजी की शादी धूमधाम से करने की इच्छा मन में ही दफन हो गई। इस घटना ने परिवार को झकझोकर रख दिया है। उधर, बृहस्पतिवार को सुरेंद्र के घर में सन्नाटा पसरा हुआ था, कुर्सियां एक स्थान पर समेट कर रखी गईं थीं। नीचे लाल मैट बिछा हुआ था, हर कोई इधर-उधर बैठकर इस घटना की चर्चा कर दुख प्रकट करता हुआ नजर आया।
4 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
वैश्य समाज ने प्रकट किया शोक
भारतीय वैश्य चेतना महासभा जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर में मऊपाकड़ मोहल्ले में शोक सभा का आयोजन किया। नौरंगियां गांव में हुई घटना पर मृतको की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
5 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खुले कुएं से हो सकते हैं ऐसे हादसे
निचलौल क्षेत्र के ओबरी गांव के टोला बनकटवा में खुला हुआ कुआं दिखा। कुशीनगर जिले की घटना के बाद से ऐसे कुएं देखकर लोग सिहर उठते हैं। बृहस्पतिवार को बनकटवां में कुआ दिया, जहां कोई ढ़क्कन नहीं लगा था। पास में टीन रखा हुआ मिला। कुएं के बगल में एक घर भी है। लोगों ने कहा कि कुशीनगर की घटना से सबक लेने की जरूरत है।