फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood: बाढ़ की चपेट में लखीमपुर के कई गांव, पुल और सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी, युवक की डूबकर मौत

Mon, 08 Jul 2024 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
more than 100 villages affected by floods in Lakhimpur Kheri
बाढ़ प्रभावितों से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले में बारिश और बनबसा बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से पलिया और संपूर्णानगर इलाके में बाढ़ आ गई। शारदा, घाघरा और मोहाना नदियों का पानी करीब 100 गांवों में भर गया है। प्रशासन ने रविवार को आजादनगर व बर्बादनगर गांव खाली कराया था। यहां सात फीट से अधिक पानी चल रहा था। संपूर्णानगर क्षेत्र के गोविंदनगर, खजुरिया समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ का पानी सड़क पर बहने से पलिया-भीरा मार्ग पर दो दिन के लिए आवागमन रोक दिया गया है। संपूर्णानगर-खजुरिया पर भी प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। बिजुआ इलाके में 4.50 करोड़ की लागत से बनवाया गया बझेड़ा तटबंध भी कट गया है। सूरजपुर तटबंध भी पानी में बह गया है। धौरहरा क्षेत्र में एक युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। 



more than 100 villages affected by floods in Lakhimpur Kheri
चीनी मिल के आगे सड़क पर बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

पलिया शहर में चीनी मिल के आगे रिलांयस पेट्रोल पंप के पास सोमवार को तेज धार में पानी सड़क पर बह रहा है। नगला मोड़ पर पड़ने वाली पुलिया के पास पानी का बहाव तेज है। बाइक सवार इस सड़क से नहीं निकल पा रहे हैं। अतरिया रेलवे क्रासिंग तक तेज धार में शारदा नदी का पानी बह रहा है। जल आयोग के अनुसार शारदा नदी का जलस्तर दोपहर एक बजे खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर चल रहा था। 

more than 100 villages affected by floods in Lakhimpur Kheri
पलिया-भीरा में ठोकर नंबर जीरो के पास भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

शारदा का खतरे का निशान 154.590 सेमी है। नदी का जलस्तर 155.130 सेमी पर बह रहा था। देर शाम तक पानी बढ़ ही रहा था। पानी बढ़ने से पलिया शहर जहां टापू बन गया है। वहीं संपूर्णानगर क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने कहर बरपाया है। संपूर्णानगर के गोविंदनगर कालोनी में पानी घुसने के बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
more than 100 villages affected by floods in Lakhimpur Kheri
संपूर्णानगर के गोविंदनगर में बाढ़ पीड़ित से जानकारी लेते एसडीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, थाना प्रभारी निराला तिवारी गांव पहुंचे और पानी में खड़े होकर ग्रामीणों की बात सुनीं। बाढ़ का पानी खजुरिया, कमलापुरी, पेडिया फार्म, इंदिरा नगर सहित कई गांव में भर गया है। इंदिरानगर गांव में पानी करीब 350 घरों में पानी घुस गया है। प्रधान प्रतिनिधि जितेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष बाढ़ का पानी गांव में आता है, बाढ़ पीड़ितों के लिए लंच पैकेट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
more than 100 villages affected by floods in Lakhimpur Kheri
सड़क के ऊपर से बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
रपटा पुल पर पानी में बहा युवक, मौत
धौरहरा के कुम्हेना गांव निवासी मनोज कुमार (35) रपटा पुल पर पानी से गुजरते वक्त बह गया। डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। वह बबुरी धौरहरा मार्ग पर रपटा पुल से साइकिल से गुजर रहा था। उसी वक्त हादसे का शिकार हो गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed