{"_id":"6af9fbe2c22f3dafeb0a0317","slug":"abhisheks-last-over-saved-lakhimpurs-victory-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189855-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अभिषेक के आखिरी ओवर ने बचाई लखीमपुर की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अभिषेक के आखिरी ओवर ने बचाई लखीमपुर की जीत
Mon, 16 Nov 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी: स्रोत: आयोजक
- फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
लखीमपुर खीरी। गौर हरि सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता में लखीमपुर वेटरन की जीत का फैसला आखिरी ओवर में हुआ। शाहजहांपुर वेटरन को जीत के लिए जरूरी रन बनाने से रोकते हुए अभिषेक पांडे ने अंतिम ओवर में महज दो रन दिए। उनकी कसी गेंदबाजी के दम पर लखीमपुर ने मुकाबला एक रन से जीत लिया।
शाहजहांपुर के केएसएफएल स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर वेटरन ने निर्धारित पारी में 129 रन बनाए। गौरव कपूर ने 49 रन की पारी खेली, जबकि नीरज शुक्ला 33 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट बंसल ने 19 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर की ओर से अनुज गुप्ता और केडी ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन की टीम 128 रन पर सिमट गई। अनुज गुप्ता ने 52 रन बनाकर जीत की कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई। लखीमपुर की ओर से नीरज शुक्ला ने दो विकेट लिए, जबकि अभिषेक पांडे और मयंक सनावर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए नीरज शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यूपीसीए के आजीवन सदस्य आनंद पाठक ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान गौरव कपूर, मनोज यादव, अभिषेक शुक्ला, नवीन अग्रवाल, इरफान खान मौजूद रहे।