लखीमपुर खीरी जिले में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी उफना गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी के तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को सुबह शारदा नदी का पानी बझेड़ा तटबंध के पास घरों में भर गया। बेलहासिकटिहा गांव के घरों में पानी भर जाने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उधर, फूलबेहड़ इलाके के शंकरपुर, धोबियाना आदि गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। उधर, तिकुनिया इलाके में मोहाना नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देख प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
2 of 8
उफान पर बह रही शारदा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खतरे के निशान के करीब शारदा
पलिया क्षेत्र और पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर शारदा नदी के जलस्तर पर दिखा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। पलिया जल आयोग के अनुसार लगातार हो रही वर्षा और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने से शारदा नदी में पानी बढ़ गया है। भीरा से लेकर पलिया की तरफ तक पानी भर गया है। रविवार को बेलहासिकटिहा गांव में नदी का पानी भर गया।
3 of 8
शारदा का जलस्तर बढ़ने से हो रहा कटान
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बनबसा बैराज से दोपहर 12 बजे करीब 96 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो रात तक शारदा नदी में आएगा। इसके अलावा शारदा नदी का जलस्तर शनिवार को शाम चार बजे 154.480 सेंटीमीटर था, जबकि शारदा का खतरे का निशान 154.590 सेंटीमीटर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी खतरे के निशान के करीब है, लेकिन अभी बाढ़ की स्थिति यहां नहीं है।
4 of 8
उफान पर बह रही शारदा नदी
- फोटो : अमर उजाला
फूलबेहड़ क्षेत्र के डूब क्षेत्र में शारदा नदी जिस तरह से तेवर दिखा रही है उससे मिल पुरवा तटबंध पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है। जानकारों का कहना है कि धोबियाना और शंकरपुरवा के बीच निकले सुतिया नाले में अगर नदी की धार पहुंची और कटान रोकने के प्रयास न हुए तो बाढ़ से मिलपुरवा तक हाहाकार मच सकता है। बाढ़ का पानी चिखुरीपुरवा और खांभी होकर सीधे मिलपुरवा तटबंध से टकराएगा। इससे तटबंध पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
5 of 8
मोहाना नदी
- फोटो : अमर उजाला
मोहाना नदी भी उफान पर
तिकुनिया में 24 घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी किनारे के गांव रननगर, गंगानगर, इंद्रनगर, चौगुर्जी, मुजहा, रामनगर, जनकपुर, कौड़ियाला और बाबा पुरवा के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।