फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakhimpur Kheri Accident: नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एक घर से उठीं चार अर्थियां, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 04 Jul 2022 05:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Accident: Traffic rules ignored four people from one family died the last rites performed
लखीमपुर खीरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

यातायात नियमों की अनदेखी और एक ही बाइक पर चार लोगों के सवार होकर यात्रा करने से एक घर में मातम छा गया। एक घर से चार-चार अर्थियां उठने से पल भर में परिवार समेत गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उधर, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन उसका नाम बताने से कतराती रही है। हादसे के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है।



कोतवाली सदर के गांव धौरहरा खंबारखेड़ा निवासी बुजुर्ग श्रीराम के परिवार पर रविवार की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटा, बहू, पत्नी और पोती समेत चार लोगों की सड़क हादसे जान चली गई। हंसता खेलता परिवार एक झटके में बिखर गया। परिवार के मुखिया बुजुर्ग श्रीराम और मृतक सरवन की पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के करुण-क्रंदन से गांव की गलियां भी सिहर उठ रही हैं।

Lakhimpur Kheri Accident: Traffic rules ignored four people from one family died the last rites performed
लखीमपुर खीरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

मृतक सरवन के बड़े भाई रमाकांत ने बताया कि वह दो भाई थे। सरवन छोटा था। दोनों भाई मिलकर खेती-किसानी कर जीविका चलाते थे। हादसे की खबर उन्हें सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई। घर पर मौजूद ज्योति पति सरवन और पुत्री लकी की मौत की खबर सुनकर गश खाकर गिर पड़ी। उधर, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पर आ गए। घटना के बारे में सुनकर सभी अवाक रह गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। आसपास के लोग और महिलाएं बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे।

Lakhimpur Kheri Accident: Traffic rules ignored four people from one family died the last rites performed
इसी बस से हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

ओवरटेक बनी हादसे की वजह

सड़क किनारे लगे जिस सूखे पेड़ की वजह से यह हादसा होना बताया जा रहा था वह पेड़ कुछ ही देर में काट कर हटा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ। हालांकि मानक से ज्यादा सवारियां, फिटनेस की अनदेखी और गति पर लगाम न होना व अनट्रेंड चालकों के हाथों में स्टेयरिंग होना कोई नई बात नहीं। पुलिस और परिवहन विभाग हादसे के बाद बगलें झांकते नजर आते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने बस और उसके चालक को बस अड्डे से हिरासत में ले लिया था। इसके बावजूद बस चालक का नाम बताने से पुलिस कतराती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Accident: Traffic rules ignored four people from one family died the last rites performed
मृतक बहू और सास - फोटो : अमर उजाला

सड़क हादसे में चार की मौत से बिखर गया परिवार

शनिवार शाम घर से बहन की बीमार सास को देखने मां व भाभी के साथ निकले सरवन को क्या पता था कि अब वह दुबारा कभी लौटकर घर नही पहुंच पाएगा। रविवार की सुबह करीब आठ बजे बहन की ससुराल फूलबेहड़ के पकरिया गांव से एक बाइक पर चार लोग सवार होकर अपने घर आ रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले ही बस की चपेट में आने से चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीराम के दो पुत्र रमा कांत व सरवन थे। दोनों की शादी भी हो चुकी थी। पिता के बुजुर्ग होने से सरवन किसानी करता था तो रमाकांत भैंसों को चारा देना व दूध निकालने का काम किया करते थे। श्रीराम के मुताबिक, दोनों भाइयों में खूब बनती थी। सरवन की पत्नी ज्योति मानो सुध बुध खो बैठी है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Accident: Traffic rules ignored four people from one family died the last rites performed
हादसे के बाद गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

प्रज्ञा की मौत ने उसके पति रमाकांत को झकझोर कर रख दिया। वही तीनों बच्चे अमन (11), अमित (7) और एक बेटी लक्ष्मी (9) के सिर से मां की गोद छिन गई। पूरे परिवार की जिम्मेदारी रमाकांत के कंधों पर आ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed