फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन बनी हैवान: चार लड़कों से थे संबंध, छोटी ने विरोध किया तो हाथ पकड़कर सभी से कराया दुष्कर्म, बर्बरता के गवाह टूटे बाल

Fri, 01 Jul 2022 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
girl in lakhimpur kheri murdered after sexual harassment  elder sister also involved in incident
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक बहन ने अपनी छोटी बहन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। छोटी बहन का गुनाह बस इतना था कि वह बड़ी बहन के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसी बात का विरोध करने पर बड़ी बहन ने अपने प्रेमी और दोस्तों के पहले उसके साथ दुष्कर्म करवाया फिर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।


मंगलवार को हुई 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मृतका की बड़ी बहन का रोल सामने आया है। बड़ी बहन को प्रेमी और उसके अन्य दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाते देखना छोटी बहन को भारी पड़ गया। छोटी बहन घरवालों को कहीं यह बात न बता दे इस वजह से बड़ी बहन ने ही अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म और हत्या की साजिश रची।

girl in lakhimpur kheri murdered after sexual harassment  elder sister also involved in incident
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस मामले में आरोपी बड़ी बहन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी संजीव सुमन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में बालिका का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। कोतवाली सदर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही थीं।

 

girl in lakhimpur kheri murdered after sexual harassment  elder sister also involved in incident
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि मृतका की बड़ी बहन का गांव के ही अभियुक्त रंजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित, संदीप से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी एक माह पूर्व मृतका को हुई थी तो वह अपनी बड़ी बहन को अभियुक्तों से मिलने से मना करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl in lakhimpur kheri murdered after sexual harassment  elder sister also involved in incident
गन्ने का खेत

अभियुक्तों के मृतका के घर के आसपास टहलने और उधर से निकलने पर वह उनको गाली भी दिया करती थी। इस बात को लेकर मृतका और उसकी बहन में लड़ाई होती थी। घरवाले भी उसे घर से बाहर निकलने से रोकते थे। इसी बात से नाराज होकर बड़ी बहन ने साजिशन छोटी बहन को खेत में बुलवाकर पहले अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया और बाद में उसकी हत्या करवा दी।

विज्ञापन
girl in lakhimpur kheri murdered after sexual harassment  elder sister also involved in incident
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूर्व नियोजित तरीके से बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को शौच के बहाने पूर्वाह्न करीब दस बजे गन्ने के खेत में ले गई, जहां पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप, दीपू, अर्जुन मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed