लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी का शव उत्तराखंड के देहरादून के जंगल से बरामद हुआ था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव शुक्रवार सुबह गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, देखने वालों का तांता लग गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। शव के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत होती रही। परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर और कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर दोपहर करीब ढाई बजे शव का अंतिम संस्कार कराया।
दरिंदगी के बाद हत्या: दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर अड़े परिजन, मान मनौव्वल के बाद माने, तब हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:55 AM IST
सार
Lakhimpur Kheri Girl Murder Case: लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव शुक्रवार को सुबह गांव लाया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वह दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन